सोशल मीडिया में एनबीटी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्टकार्ड पर एनबीटी का ‘Logo’ का है। इसके मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं। उनके ऊपर वशीकरण किया गया है ।
India Awakened ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया में एनबीटी का एक पोस्टकार्ड वायरल है। इस पोस्टकार्ड पर एनबीटी का ‘Logo’ का है। इसके मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं।’
इस आदमी को कोई बताये कि भारत में अंधभक्त के अलावा कोई भी इस मोदी नामक पनौती को देखना भी नहीं चाहता वशीकरण तो बहुत दूर की बात है । pic.twitter.com/UTwdazPoSo
— India Awakened (@IndiaAwakened_) January 27, 2026
बॉबी शबनम ने लिखा, ‘तो फिर मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्ची टांग कोई टोना टोटका काम नहीं करेगा’
तो फिर मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्ची टांग कोई टोना टोटका काम नहीं करेगा 😂 pic.twitter.com/pXQxhGff2S
— Bobby Shabnam (@bobby_shabnam) January 28, 2026
सुभाष कुमार शर्मा ने लिखा, ‘सुप्रभात समाचार यक़ीन नहीं होता ये रिक्शा मंत्री है तो भइया मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्च क्यों नहीं टांग देते, सारा टोना टोटका खतम हो जाएगा।’
सुप्रभात समाचार
— subhash Kumar sharma, (@sharmass27) January 28, 2026
यक़ीन नहीं होता ये रिक्शा मंत्री है
तो भइया मोदी जी के एक कान में नींबू और एक कान में मिर्च क्यों नहीं टांग देते,
सारा टोना टोटका खतम हो जाएगा। pic.twitter.com/kYzZvcMhxd
इसके अलावा बामसेफ एक विचारधारा ने भी इसे पोस्ट किया है।
फैक्ट चेक
पड़ताल में राजनाथ के इस बयान के कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया तो हमे इस सम्बन्ध में कोई मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने एनबीटी के सोशल मीडिया अकाउन्ट्स को खंगाला।
हमे राजनाथ सिंह का असल बयान एनबीटी के फेसबुक पेज पर मिला। 26 जनवरी को एनबीटी ने इस पोस्टकार्ड को शेयर करते हुए लिखा था, ‘दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुमकामनाएं देता हूं और मैं ये भी निवेदन करूंगा कि 2047 आते आते हमारा भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा’
| दावा | राजनाथ सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि हमारे मोदी जी को लोग अपने वश में करने के लिए तंत्र मन्त्र का सहारा ले रहे हैं। उनके ऊपर वशीकरण किया गया है । |
| दावेदार | बॉबी शबनम, शुभम शर्मा समेत अन्य |
| निष्कर्ष | राजनाथ सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। NBT का पोस्टकार्ड एडिटेड है। |
