Home धर्म रामभद्राचार्य ने Wife को आनंद का खिलौना नहीं बताया, वायरल वीडियो एडिटेड है
धर्म

रामभद्राचार्य ने Wife को आनंद का खिलौना नहीं बताया, वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर जगतगुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रामभद्राचार्य पत्नियों पर टिप्पणी करते हुए कह रहे हैं कि “वाईफ” बहुत खतरनाक होती हैं। आगे उन्होंने वाईफ (WIFE) का फुल फॉर्म “Wonderful Instrument for Enjoy बताया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कर दावा किया जा रहा है कि स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि महिलाएं आनंद की पूर्ति के लिए अद्भुत खिलौना है।

सूर्य समाजवादी ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘इसलिए मैं इसको संत नहीं मानता, पूरा रामायण माता सीता के त्याग, पवित्र बंधन, प्रेम पर आधारित है और ये पत्नी को मनोरंजन का यंत्र बता रहा है दुख की बात है कि इसको ज्ञान पीठ पुरस्कार दे दिया गया है’

नितिन प्रजापति ने लिखा, ‘”WIFE का मतलब है Wonderful Instrument For Enjoy” – स्वामी रामभद्राचार्य’

प्रियंका भारती ने लिखा, ‘WIFE का मतलब बताते “ज्ञानपीठ” से पुरस्कृत भाजपाइयों के महान “संत” W- Wonderful I- instrument F- For E- Enjoy आगे कहते है “ एंजॉयमेंट के लिए खिलौना है वाइफ” प्रधानमंत्री जी ने इसी महिला विरोधी ज्ञान के लिए इसको ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया?’

वहीं कविश अजीज, कंचन यादव, अमित यादव, विजय सिंह, मुकेश कुमार, नीरज झा, शीतल यादव, अशोक कुमार पांडे, प्रतीक पटेल, प्रधान जी सैफी, विशाल ज्योतिदेव अग्रवाल, प्रेरणा यादव, तनवीर ररंगरेज, सूरज कुमार बुद्ध, विथ कांग्रेस, Artical 19 India, रवि परमार, रितेश देशमुख पैरोडी, संतोष यादव, राहुल देव और संदीप सिंह ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद IAF चीफ ने तेजस विमान की आलोचना नहीं की, वायरल स्टेटमेंट फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर रामभद्राचार्य का पूरा वीडियो हमें उनके यूट्यूब चैनल पर 25 जुलाई 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो के शुरुआत में रामभद्राचार्य कहा कि जिसको ‘अंग्रेजी में वाइफ कहते हैं, संस्कृत में उसको पत्नी कहते हैं। अंग्रेजो की व्याख्या में वाइफ कितनी खतरनाक होती है। अंग्रेजी में WIFE फुल फॉर्म Wonderful Instrument For Enjoy है। आनंद के लिए एक खिलौना है वाइफ। और हमारी भारतीय संकृति में यग्य में जो पति का साथ देती है उसे पत्नी कहते हैं। हमारे यहां पत्नी हनीमून मानाने के लिए नहीं होती…हमारे यहां पत्नी का उपयोग भोग के लिए नहीं होता, योग के लिए होता है। इसलिए भारतीय संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत की आवश्यकता है।’

दावाजगतगुरु रामभद्राचार्य ने पत्नियों का अपमान करते हुए कहा कि WIFE का फुल फॉर्म Wonderful Instrument for Enjoy है।
दावेदारसूर्य समाजवादी, प्रियंका भारती व अन्य
निष्कर्षजगतगुरु रामभद्राचार्य का वायरल वीडियो एडिटेड है, असल वीडियो में स्वामी रामभद्राचार्य ने पश्चिम सभ्यता की Wife और भारतीय संस्कृति की पत्नी के बीच का अंतर बताया था।

Share