Home अन्य हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद SEBI के एक्स अकाउंट को लॉक करने का दावा गलत है
अन्यराजनीतिहिंदी

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद SEBI के एक्स अकाउंट को लॉक करने का दावा गलत है

Share
Share

अमरीकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडेनबर्ग रिसर्च एक बार फिर सुर्खियों में है। हिंडनबर्ग ने एक और रिपोर्ट जारी की है जिसमें अडानी ग्रुप और SEBI चीफ के बीच लिंक होने का दावा किया गया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के खुलासे के बाद SEBI ने अपना आधिकारिक एक्स अकाउंट लॉक कर दिया है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

हर्ष तिवारी ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद SEBI ने अपने एक्स अकाउंट को प्राइवेट कर दिया है। इससे साबित होता है कि दाल में कुछ काला है।’

कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने लिखा, ‘गला सूख रहा है? @SEBI_India’

बोलता हिन्दुतान ने लिखा, ‘हिंडनबर्ग रिसर्च के खुलासे के बाद SEBI ने अपना X अकाउंट ‘लॉक’ किया’

राज्यसभा एमपी प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ‘Shameless’

कांग्रेस नेता प्रशांत कनोजिया ने लिखा, ‘यह बुच परिवार की संपत्ति नहीं है!’

News 18 Tamil nadu ने भी हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद SEBI के एक्स अकाउंट को प्राइवेट कर दिए जाने का दावा किया है।

वहीं हंसराज मीणा, जाकिर अली त्यागी, रोहिणी सिंह व अन्य ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: Analysis: मोदी सरकार ओलम्पिक के लिए सबसे ज्यादा फंड गुजरात को देती है?

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के दौरान एक्स पर हमें SEBI के एक्स हैंडल के कुछ पुराने स्क्रीनशॉट मिले। पत्रकार आरती सिंह ने एक्स पर 27 नवंबर 2023 को SEBI का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें भी सेबी का एक्स अकाउंट लॉक नजर आ रहा है।

निष्कर्ष: पड़ताल से स्पष्ट है कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट आने के बाद SEBI द्वारा अपने एक्स अकाउंट को प्राइवेट करने का दावा गलत है। असल में हिंडनबर्ग की नवीनतम रिपोर्ट 10 अगस्त 2024 को प्रकाशित हुई है। वहीं सेबी का एक्स अकाउंट लंबे समय से प्राइवेट है।

Share