लोकसभा चुनाव 2024

तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार नहीं किया

लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन रैली को संबोधित करते हुए कहते दिखाए जा रहे हैं, ‘यह भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।’ वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं और चुनाव प्रचार कर रहें हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोशी ने लिखा, ‘साउथ का एक और सुपरस्टार कांग्रेस के समर्थन में। धन्यवाद अल्लू अर्जुन।’

राहुल रेड्डी ने लिखा, ‘कांग्रेस को वोट देने वाले आलू अर्जुन को चुन रहे हैं।’

ब्लैंक पेज नाम से X हैंडल ने भी अल्लू अर्जुन का वीडियो शेयर कर हैशटैग कांग्रेस लिखा।

यह भी पढ़ें: अखिलेश-डिम्पल ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसीलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मूर्ति को धोया? यह दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो का की-फ्रेम का रिवर्स इमेज सर्च किया। उसके बाद हमें YouTube पर Stylish AA नामक चैनल पर 22 अगस्त 2022 को प्रकाशित अल्लू अर्जुन का अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित इंडिया डे परेड का वीडियो मिला। वीडियो के 14 सेकंड के बाद अल्लू अर्जुन कहते हैं, ‘यह भारत का तिरंगा है, कभी झुकेगा नहीं।‘

पड़ताल के दौरान, हमने ‘अल्लू अर्जुन न्यूयॉर्क सिटी इंडिया डे परेड’ की- वर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया। इसके परिणामस्वरूप हमें 22 अगस्त 2022 को प्रकाशित एनडीटीवी की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में कहा गया, ‘तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित 40वें वार्षिक भारतीय दिवस परेड में भाग लिया, जहां उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।’

रिपोर्ट में आगे लिखा है, ‘वार्षिक भारतीय दिवस परेड को स्वतंत्र भारत के 75 वर्षों को समर्पित करने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया था। अल्लू अर्जुन ने इस आयोजन में भारत का प्रतिष्ठान बनाया और तिरंगा झंडा लहराया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ से परेड का एक क्लिप भी साझा किया, जहां बहुत से लोगों को आयोजन में एकत्र देखा गया।’

निष्कर्ष: तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन कांग्रेस का चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं। असल में अर्जुन न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित इंडिया डे परेड में शामिल हो रहे हैं।

दावाअल्लू अर्जुन कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहें हैं
दावेदारसोशल मीडिया यूजर्स
फैक्ट चेक भ्रामक

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने यदुवंशियों का अपमान नहीं किया, वायरल वीडियो एडिटेड है

Share

This website uses cookies.