Home धर्म ‘हम ब्राह्मण हैं..हम बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं’, रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है
धर्म

‘हम ब्राह्मण हैं..हम बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं’, रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर नवभारत टाइम्स पर का एक पोस्टकार्ड वायरल है। पोस्टकार्ड में जगतगुरु रामभद्राचार्य की तस्वीर के साथ लिखा है कि हम ब्राह्मण हैं हमारे अन्दर इतनी शक्तियां होती हैं कि बिना संभोग के बच्चा पैदा हो जाता हैं हम शादी के बाद तंत्र मंत्र और सिद्धियों से बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

दिव्या कुमारी ने लिखा, टकंचना यादव जी ने सही कहाँ था इस आदमी के बारे की ये भड़वाचार्य सूअर की श्रेणी मे आता है।

जमील अंसारी ने लिखा, ‘बिना संभोग कीजिए बच्चा पैदा कर सकता है। लेकिन अपनी शक्तियों से यह अपना ही आंख वापस नहीं ला सकता। अगर इन पोंगा पंडित को यह ढोंगियों को कुछ बोल दिया जाए तो फिर भावनाएं आहत हो जाती है। खैर आप लोग यह महान व्यक्ति के लिए अपनी राय कमेंट सेक्शन में रख सकते हैं। ध्यान रहे शब्दों का मर्यादा बहुत जरूरी है।’

यादव ऑफ बिहार नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘हम ब्राह्मण हैं हमारे अन्दर इतनी शक्तियां होती हैं कि बिना संभोग के बच्चा पैदा हो जाता हैं हम शादी के बाद तंत्र मंत्र और सिद्धियों से बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं. – जगतगुरु रामभद्राचार्य’

वहीं पवन, समाजवादी एके और कृषण कांत ने भी एक्स पर इसी दावे के साथ नवभारत टाइम्स का पोस्ट कार्ड शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें रामभद्राचार्य का ऐसा कोई बयान नहीं मिला। इसके बाद हमने वायरल पोस्टकार्ड को नवभारत टाइम्स के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर खंगाला। इस दौरान वायरल पोस्टकार्ड से मिलता-जुलता एक पोस्टकार्ड हमें नवभारत टाइम्स के अधिकारिक एक्स हैंडल पर 9 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। इस पोस्टकार्ड पर रामभद्राचार्य के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि ‘मैं अब ममता बनर्जी को बहन नहीं कह सकता,अब तो जयचंद, मानसिंह, मोहम्मद गोरी, चंगेज खान, महमूद गजनवी जैसे गद्दारों की बहन हैं, हमारी नहीं।’

दावारामभद्राचार्य ने कहा कि हम ब्राह्मण हैं हमारे अन्दर इतनी शक्तियां होती हैं कि बिना संभोग के बच्चा पैदा हो जाता हैं हम शादी के बाद तंत्र मंत्र और सिद्धियों से बिना संभोग के बच्चा पैदा कर सकते हैं।
दावेदारदिव्या कुमारी और पवन
निष्कर्षरामभद्राचार्य ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया है। नवभारत टाइम्स का वायरल ग्राफिक एडिटेड है।

Share