Home अन्य पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सेना के जवान की मौत का मामला पुराना है
अन्य

पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सेना के जवान की मौत का मामला पुराना है

Share
Share

सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों का एक वीडियो वायरल है। जिसमें बेहोशी की हालत में कई जवान जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पठानकोट का है, जहां ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी की वजह से कुछ जवानों की तबीयत खराब हो गई। वहीं एक जवान की मौत हो गई है। इसे हाल ही का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि असल में यह घटना चार साल पुरानी है।

Hawk’s Eye नाम के एक्स हैंडल ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘पठानकोट में बेसिक फिजिकल एंड्योरेंस ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान इंडियन आर्मी के एक जवान की मौत हो गई, 4 की हालत गंभीर है और 30 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। जवान हीट स्ट्रोक और थकावट के कारण आर्मी के जवान बेहोश हुआ थे।’

Source: X

यह भी पढ़ें: आदिवासियों को बंधक बनाकर उनकी जमीन हड़पने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें editorji नाम के एक्स हैंडल पर 21 अगस्त 2021 को पोस्ट मिला।

Source: X

पड़ताल में आगे हमें NDTV की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 21 अगस्त 2021 की है। पंजाब के पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी की वजह से सेना के एक जवान की मौत हो गई। वहीं कुछ जवानों की तबीयत खराब हुई थीं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Source: NDTV
दावापठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। 30 से ज्यादा जवान अस्पताल में भर्ती हैं।
दावेदारHawk’s Eye
निष्कर्षयह घटना अगस्त 2021 की है। पंजाब के पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी की वजह से कुछ जवानों की तबीयत खराब हुई थी। वहीं एक जवान की मौत हो गई थी।

Share