Home अन्य पाकिस्तान की मदद करने पर भाजपा के 11 सदस्यों की गिरफ्तारी का दावा भ्रामक है
अन्य

पाकिस्तान की मदद करने पर भाजपा के 11 सदस्यों की गिरफ्तारी का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर ABP न्यूज़ का एक वीडियो वायरल है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के भोपाल से पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी दे रहे भाजपा के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

शैलेश वर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘बीजेपी पार्टी के 11 सदस्य पाकिस्तान को दे रहे थे खुफिया जानकारी मैं बार-बार कहता हूं भाजपा के लोग देशद्रोही है जो भारत देश को दीमक की तरह खा रहे हैं’

INC News ने लिखा, ‘ये है भाजपा की असलियत बीजेपी पार्टी के 11 सदस्य पाकिस्तान को दे रहे थे खुफिया जानकारी। चंद रुपयों के लिए बिक जाने वाले गद्दार , आज कांग्रेस पार्टी को देश भक्ति सिखायेगा..’

वहीं अशोक बुद्ध और कांग्रेस नेता सुरेंदर राजपूत ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू में भाजपा आईटी सेल प्रमुख तालिब हुसैन की गिरफ्तारी की खबर पुरानी है

फैक्ट चेक

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े प्रमुख कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें आजतक द्वारा 10 फरवरी 2017 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करने के बाद जिन 11 सदिंग्धों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक बीजेपी आईटी सेल का पदाधिकारी ध्रुव सक्सेना भी शामिल है।

Source: Aajtak

एमपी एटीएस के प्रमुख संजीव शामी ने बताया था कि जम्मू के आरएसपुरा में पुलिस ने 2016 में आईएसआई के दो एजेंट गिरफ्तार किए थे। जो पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के लिए रणनीतिक जानकारी भेजने का काम करते थे। उन दोनों से गिरफ्तार के बाद पूछताछ में पता चला कि उन्हें इस काम के लिए सतना निवासी बलराम नामक एक शख्स से इस काम के लिए पैसे मिल रहे थे। उसके बाद एटीएस की टीम ने दबिश देकर सतना से बलराम को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर बाकी के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बीजेपी आईटी सेल का ये सदस्य ध्रुव सक्सेना भी शामिल है।

वहीं 18 सितम्बर 2019 को प्रकाशित दी लल्लनटॉप की एक रिपोर्ट के मुताबिक ध्रुव सक्सेना अभी बेल पर बाहर हैं। कोर्ट ने ध्रुव को निर्दोष नहीं कहा है। न ही जांच एजेंसियां उनके ख़िलाफ़ कुछ भी ठोस साबित कर पाई हैं।

दावा मध्य प्रदेश के भोपाल से पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी दे रहे भाजपा के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
दावेदार INC न्यूज़, शैलेंदर वर्मा व अन्य
निष्कर्ष मध्य प्रदेश में पाकिस्तान को ख़ुफ़िया जानकारी दे रहे 11 लोगों को गिरफ्तार करने की खबर 8 साल पुरानी है। वहीं इनमे से केवल व्यक्ति भाजपा सदस्य था। जो फिलहाल बेल पर बाहर है।

Share