सोशल मीडिया पर एक विदेशी संसद में भाषण से रहे नेता पर हमले का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में संसद में एक व्यक्ति को भाषण दे रहे नेता के चेहरे पर घूंसा मारते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे नेता को इजराइल का समर्थन करने पर पीटा गया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
आयशा माजिद खान ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘जो भी इजराइल का समर्थन करें बस उसके साथ ऐसा ही करना चाहिए’
जो भी इजराइल का समर्थन करें बस उसके साथ ऐसा ही करना चाहिए 😂 pic.twitter.com/BSSeZFsFWL
— Ayesha Majid Khan (@Ayesha786Majid) June 20, 2025
𝗕𝗘𝗕𝗢 sarcastic नाम के हैंडल ने लिखा, ‘मुझे नहीं लगता अब ये इज़राइल का समर्थन करेगा.!’
मुझे नहीं लगता अब ये इज़राइल का समर्थन करेगा.!😂 pic.twitter.com/aTwwc8FSuL
— 𝗕𝗘𝗕𝗢ˢᵃʳᶜᵃˢᵗⁱᶜ 🪽 (@ItzDeeba) June 19, 2025
वहीं अकिल खान ने लिखा, ‘जो भी इजराइल का समर्थन करें बस उसके साथ ऐसा ही करना चाहिए’
जो भी इजराइल का समर्थन करें बस उसके साथ ऐसा ही करना चाहिए 😂#IsraelIranConflict pic.twitter.com/aMKJRgsc9y
— AkiL khan (@AkilKhan313) June 20, 2025
यह भी पढ़ें: ससुराल को नशीली लस्सी पिलाकर प्रेमी संग फरार होने वाली महिला हिंदू नहीं है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 15 अप्रैल 2024 को CNN की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो जॉर्जिया के पार्लियामेंट की है। जहां सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद मामुका म्दिनाराद्ज़े सदन में एक विवादित बिल को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे थे। तभी विपक्षी सांसद एलेको एलिसाशविली ने उनके चेहरे पर घूंसा मार दिया। इस घटना के बाद संसद में कई सांसदों के बीच झड़प शुरू हो गई।

| दावा | वीडियो में दिख रहे नेता को इजराइल का समर्थन करने पर पीटा गया। |
| दावेदार | आयशा माजिद खान, अकिल खान व अन्य |
| निष्कर्ष | संसद में इजराइल का समर्थन करने पर पीटने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो जॉर्जिया के पार्लियामेंट का है, जहां एक विवादित बिल पर बहस करते हुए विपक्ष के नेता ने सत्तारूढ़ पार्टी के नेता को पीटा था। |
