Home धर्म प्रसाद के नाम पर अयोध्या के राम मंदिर ने घोटाला किया? वायरल दावा भ्रामक है
धर्म

प्रसाद के नाम पर अयोध्या के राम मंदिर ने घोटाला किया? वायरल दावा भ्रामक है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह घोटाला राम मंदिर में हुआ है। हालाँकि पड़ताल में पता चलता है कि इस घोटाले में अयोध्या राम मंदिर या मंदिर ट्रस्ट की भूमिका नहीं है।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर लिखा, ‘राम जी का नाम लेकर सत्ता में आए अब राम मंदिर में ही घोटाला हो गया. ख़बर ख़ुद पढ़ लीजिए’

बोलता हिंदुस्तान ने लिखा, ‘अयोध्या के राममंदिर में करोड़ों का घोटाला पत्रकार बोले- हे भगवान, भगवान के प्रसाद के नाम पर घोटाला !’

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा, ‘पहले चंदा चोरी ज़मीन घोटाला और अब प्रसाद में भी चोरी घोटाला? प्रभु श्री राम कैसे कैसे लोग बैठा दिये है आपने?’

वहीं सियाराम सोनी और मनीषा चौबे ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: सड़क पर महिला को पीटने का वायरल वीडियो 5 साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 5 जून, 2025 को प्रकाशित NDTV और जागरण की रिपोर्ट मिली। यह ठगी का मामला तब समय सामने आया, जब भगवान राम के भक्तों ने प्रसाद न मिलने की शिकायतें शुरू कीं। मामले की जांच में पता चला कि गाजियाबाद निवासी आरोपी आशीष ने एक फर्जी वेबसाइट बनाई थी, जिसके जरिए उसने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद भेजने का लालच दिया। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि प्रसाद भेजने के नाम पर आरोपित ने 51 रुपये तथा विदेशी श्रद्धालुओं के लिए 11 डालर की धनराशि सुविधा सप्लाई शुल्क के रूप में ली थी। उसने छह लाख 30 हजार 695 से अधिक श्रद्धालुओं से तीन करोड़ 85 लाख 55 हजार 739 रुपये ठग लिए और प्रसाद भी नहीं भेजा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रसाद आनलाइन भेजने के नाम पर छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं से ठगी हुई। वेबसाइट बनाकर इन श्रद्धालुओं से कुल तीन करोड़ 85 लाख 55 हजार 739 रुपये ठगे गए।

Source: Jagran

वहीं हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, ठगी का शिकार हुए लोगों में से 3,72,520 (3 लाख 72 हजार 520 ) पीड़ितों के बैंक खातों में अब तक उनसे ठगी गई 21508426 (दो करोड 15 लाख आठ हजार 426) रूपये वापस कराया गया है। वहीं शेष 1 करोड़ 70 लाख 47 हजार 313 रुपये भी पेमेंट गेटवे के माध्यम से जल्द वापस कराने की कोशिश जारी है।

दावा राम मंदिर द्वारा प्रसाद भेजने का झांसा देकर करोड़ों का फ्रॉड किया गया।
दावेदार नेहा सिंह राठौर, दिव्या कुमारी, बोलता हिंदुस्तान व अन्य
निष्कर्ष यह फ्रॉड आशीष नाम के व्यक्ति ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिये किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 3 लाख से अधिक पीड़ितों के पैसे वापस किये हैं। राम मंदिर ने कोई घोटाला नहीं किया।
Share