सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल है। वीडियो में ऑफिस में बैठे कुछ लोगों के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा का हैं, जहां जनता ने वोट चोरी के आरोप में भाजपा विधायक की पिटाई कर दी। हालंकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
मोहित यादव ने लिखा, ‘”वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’
"वोट चोरी" का एक ओर रुझान 👇
— Mohit yadav (@mohitya8564) August 16, 2025
वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू
हरियाणा की जनता आई एक्शन मे 😁😁#वोटचोर_गद्दीछोड़ pic.twitter.com/MhNioKRmwV
दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘”वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’
"वोट चोरी" का एक ओर रुझान 👇
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) August 16, 2025
वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू
हरियाणा की जनता आई एक्शन मे 😁😁#वोटचोर_गद्दीछोड़ pic.twitter.com/jTeFPWtRtY
वहीं राधिका पॉडकास्ट ने लिखा, “वोट चोरी” का एक ओर रुझान वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू हरियाणा की जनता आई एक्शन मे’
"वोट चोरी" का काम तमाम ।
— Radhika Podcast 🎙️ (@Podcast_Radhika) August 16, 2025
हरियाणा में वोट चोर भाजपा विधायक की सुताई शुरू
जनता खुद मैदान में उतर चुकी है 🔥#वोटचोर_गद्दीछोड़ 🚩 pic.twitter.com/SF9k3bQopV
यह भी पढ़ें: मधुबनी में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक का नाम राकेश सिंह नहीं, राकेश यादव है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 23 जुलाई 2020 को प्रकाशित ANI की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो हरियाणा के करनाल ज़िले के मूनक में बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय में हुई मारपीट का है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

वहीं 22 जुलाई 2020 को प्रकशित दैनिक जागरण के मुताबिक, गगसीना गांव में बिजली की लाइन डाली जा रही है, जो किसी के खेत के अंदर से जा रही। इस की शिकायत को लेकर गगसीना गांव के कुछ लोग बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां एसडीओ को कागजात दिखाए। एसडीओ ने ठेकेदार को ये तक कह दिया कि बिजली की लाइन गलत जा रही है। इसे वहां से हटाओ, लेकिन एसडीओ के आफिस में पांच लोग घुसते हैं और शिकायत लेकर आए लोगों पर लात घूंसों व कुर्सी से मारपीट करने लगते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
| दावा | हरियाणा में जनता ने वोट चोर भाजपा विधायक की पिटाई कर दी। |
| दावेदार | दिव्या कुमारी, राधिका, मोहित यादव |
| निष्कर्ष | यह वीडियो जून 2020 का है। हरियाणा में एसडीओ ऑफिस में ग्रामीणों द्वारा उनकी जमीन से होकर गुजर रही बिजली की लाइन की शिकायत करने पर 5 लोगों ने उनपर हमला किया था। इस वीडियो का भाजपा विधायक से कोई संबंध नहीं है। |
