Home राजनीति बिहार में जनता द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरने का दावा गलत है
राजनीति

बिहार में जनता द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतरने का दावा गलत है

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों की भारी भीड़ का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि बिहार में लोग चुनाव आयोग के खिलाफ सडकों पर उतर आए हैं।

मिस्टर खान नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘आज का दिन बिहार में काफ़ी संघर्ष भरा रहा। एक दिन में कितनी जनसैलाब आया कितना कुछ हुआ राष्ट्रीय मीडिया और चैनलों पत्रकारों से दूर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बिहार का बच्चा बच्चा सड़को पर निकल कर अपने मताधिकार की लड़ाई लड़ने लगा है।’

प्रेमानंद आजमगढ़ी ने लिखा, ‘यह वीडियो बिहार की बताई जा रही है। चुनाव आयोग के घर पर पूरा बिहार उतर चुका है’

वहीं मायरा सिद्दीकी और दीमा कौसर नाम के एक्स हैंडल ने भी इसे शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में राजपूतों द्वारा कुशवाहा समुदाय के घर पर हमले का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 9 नवंबर 2025 को राहुल यदुवंशी नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। पोस्ट में केवल आरजेडी लिखा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वीडियो आरजेडी की किसी रैली का है।लेकिन यह वीडियो कहां का है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Source: Facebook
दावाबिहार में लोग चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
दावेदारमिस्टर खान, प्रेमानंद आजमगढ़ी
निष्कर्षवायरल वीडियो 9 नवंबर को हुई आरजेडी की एक चुनावी रैली का है। वहीं बिहार चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आया। जिससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो मतगड़ना से पहले का है। चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का दावा गलत है।

Share