बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली है। वहीं महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक भीड़ का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एनडीए की जीत के बाद जनता भाजपा के खिलाफ विरोध कर रही है। लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
भारत माता की जय नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘चुनाव नतीजों के बाद बिहार में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।’
𝙄𝙣𝙗𝙖 𝐌𝐫 𝙃𝙪𝙢𝙖𝙣𝙞𝙨𝙩 ने लिखा, ‘बिहार चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन’
नूर राजपूत ने लिखा, ‘बिहार चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन’
वहीं अरुण कुमार, मोहम्मद वासिम, करिश्मा अजीज और रफीक मिस्त्री ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: बिहार में राजपूतों द्वारा कुशवाहा समुदाय के घर पर हमले का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें इंडिया टाइम्स नाम के यूट्यूब चैनल पर 22 सितंबर 2025 को पोस्ट मिला। डिस्क्रिप्शन के मुताबिक यह वीडियो गुवाहाटी में हजारों लोगों द्वारा गायक जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई का है।
| दावा | बिहार में एनडीए की बाद जनता भाजपा के खिलाफ विरोध कर रही है। |
| दावेदार | नूर राजपूत, भारत माता की जय |
| निष्कर्ष | बिहार में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दावा गलत है। वायरल वीडियो गुवाहाटी में सिंगर जुबीन गर्ग की अंतिम विदाई का है। |
