Home अन्य शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां को पाकिस्तान भेजने का दावा गलत है
अन्य

शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां को पाकिस्तान भेजने का दावा गलत है

Share
Share

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है। लेकिन शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां को पाकिस्तान भेजा जा रहा है।

सुहिल आजाद ने लिखा, ‘मुदस्सिर अहमद शेख पुलिस में थे! जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया था और वीरगति को प्राप्त हुए थे! उनकी शहादत के बाद संवेदना प्रकट करने अमित शाह उनके घर भी गए थे! 2023 में मुदासिर की मां शमीमा को शौर्य चक्र दिया ! हाईकोर्ट के निर्णय के बाद वे 45 साल से कश्मीर में थीं! शौर्य चक्र विजेता मुदस्सिर की मां को अब पाकिस्तान डिपोर्ट करने का निर्णय है! लेकिन सीमा हैदर इधर ही रहेगी..!’

रमन राज ने लिखा, ‘मुदस्सिर अहमद शेख पुलिस में थे जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया था और वीरगति को प्राप्त हुए थे, उनकी शहादत के बाद संवेदना प्रकट करने अमित शाह उनके घर भी गए थे, 2023 में मुदासिर की मां शमीमा को शौर्य चक्र दिया था हाईकोर्ट के निर्णय के बाद वे 45 साल से कश्मीर में थीं, शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां अब पाकिस्तान डिपोर्ट करने का निर्णय और इस तरह से मिला पहलगाम के आतंकी हमले में पीड़ितों को न्याय कोई नहीं, आप चिल्ल करो… सीमा हैदर तो इधर ही रहेगी..!’

जमाल अशरफ ने लिखा, ‘सही कहा था, नसलें वफ़ादारी का सबुत देती रहेंगी।’

वहीं आकिब पठान और मेघवाल साहब नाम के एक्स हैंडल ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने 6 सिखों की हत्या नहीं की, सड़क हादसे का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के हिट स्क्वॉड एंटी के तीन खूंख्वार आतंकियों को मार गिराते हुए वीरगति को प्राप्त हुए मुदस्सिर अहमद शेख उर्फ बिंदास की मां शमीमा अख्तर को पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

Source: Jagran

बारामूला जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शहीद (शौर्य चक्र विजेता) कॉन्स्टेबल मुदासिर अहमद उर्फ ​​बिंदास की मां की कथित वापसी के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरें झूठी, निराधार हैं। आपको बता दें कि बीते सप्ताह भी यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल था। ओनली फैक्ट की टीम ने तब भी इस दावे का फैक्ट चेक किया है।

दावा शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां को पाकिस्तान भेजा जा रहा है।
दावेदार सुहिल आजाद, रमन राज व अन्य
निष्कर्ष शौर्य चक्र विजेता मुदासिर की मां को पाकिस्तान भेजने का दावा गलत है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन ख़बरों को झूठा बताया है। 

Share