सोशल मेडिया पर आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार्यकर्ताओं का दावा है कि अलीगढ़ में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर कुछ मनुवादी गुंडों द्वारा पथराव किया गया है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
रवि गौतम नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘आज 29/12/2025 को जिला अलीगढ़ के अंदर भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी का आंदोलन था और डीएम साहब को ज्ञापन भी देना था आज अलीगढ़ के अंदर भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर कुछ मनुवादी गुंडों द्वारा कायराना पथराव हमला किया गया है’
आज 29/12/2025 को जिला अलीगढ़ के अंदर भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी का आंदोलन था और डीएम साहब को ज्ञापन भी देना था आज अलीगढ़ के अंदर भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर कुछ मनुवादी गुंडों द्वारा कायराना पथराव हमला किया गया है @aligarhpolice @BhimArmyChief
— Ravi Gautam (@RaviGau37972910) December 29, 2025
@ pic.twitter.com/vfwYAnerxj
यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 31 दिसंबर 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ के घंटाघर क्षेत्र में खुद पथराव कर झूठी सूचना फैलाने वाले आजाद समाज पार्टी के दो नेताओं ने पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मोनू और उसके साथियों ने 29 दिसंबर 2025 को ट्विटर (एक्स) के माध्यम से यह सूचना फैलाई कि पार्टी के सदस्य घंटाघर आ रहे थे। तभी चूहरपुर हनुमान धर्मशाला चौराहा नाले के पास अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। सूचना फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की। फुटेज पथराव की पूरी कहानी से पर्दा हटा दिया। दरअसल, खुद आजाद समाज पार्टी से जुड़े कुछ लोगों ने पथराव किया और आरोप अज्ञात लोगों पर मढ़ दिया। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों विवेक कुमार और अरुण को गिरफ्तार किया है।
| दावा | अलीगढ़ में भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी पर मनुवादियों ने पथराव किया। |
| दावेदार | रवि गौतम |
| निष्कर्ष | अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी पर पथराव का दावा भ्रामक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आजाद समाज पार्टी पर पथराव किसी बाहरी या अज्ञात लोगों ने नहीं, बल्कि खुद पार्टी से जुड़े लोगों ने किया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विवेक कुमार और अरुण को गिरफ्तार किया है। |
