सोशल मीडिया पर अखबार में छपी एक खबर की कटिंग वायरल है। खबर की हेडलाइन है ‘एनकाउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देगी भाजपा-पीडीपी सरकार।’ दावा किया जा रहा है कि बीजेपी एनकाउंटर में मारे गए आतंकी कों मुआवजा देगी। इसीलिए हर आतंकी हमले मे बीजेपी का हाथ होता है।
दिव्या कुमारी ने एक्स पर लिखा, ‘आतंकी कों मुआवजा देगी बीजेपी इसीलिए हर आतंकी हमले मे बीजेपी का हाथ होता है।’
आतंकी कों मुआवजा देगी बीजेपी 😳😳
— दिव्या कुमारी (@divyakumaari) April 27, 2025
इसीलिए हर आतंकी हमले मे बीजेपी का हाथ होता है। pic.twitter.com/KrSTdB5x0M
यह भी पढ़ें: लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है
फैक्ट चेक
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने मामले से जुड़े प्रमुख कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 13 दिसम्बर 2016 को प्रकाशित पत्रिका की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में PDP – BJP गठबंधन की सरकार ने हिजबुल मुजाहिदीन के आंतकी बुहरान वानी के भाई को मुवावजा की घोषणा कर दी है। अप्रैल 2015 में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए फायरिंग में खादिल की मौत हो गई थी। जिसके बाद राज्य की मुख्यमंत्री ने बुहरान के भाई खालिद के मौत पर परिवार को 4 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। वहीं बुरहान मुजफ्फर वानी 8 जुलाई 2016 को अपने दो साथियों के साथ सेना के मुठभेर में मारा गया था।

वहीं पड़ताल में आगे हमें जनवरी 2017 में प्रकाशित जागरण और ABP न्यूज़ की एक अन्य खबर मिली। जिसके मुताबिक जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी या उसके भाई खालिद मुजफ्फर वानी के परिवार को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।
| दावा | एनकाउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देगी भाजपा-पीडीपी सरकार। |
| दावेदार | दिव्या कुमारी |
| निष्कर्ष | भाजपा सरकार द्वारा आतंकी बुरहान के भाई को मुआवजा देने का दावा गलत है। बुरहान व उसके भाई को कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। |
