Home राजनीति जॉर्डन में पीएम मोदी के लिए लोअर-लेवल प्रोटोकॉल अपनाने का दावा भ्रामक, पलकी शर्मा का वायरल वीडियो एडिटेड है
राजनीति

जॉर्डन में पीएम मोदी के लिए लोअर-लेवल प्रोटोकॉल अपनाने का दावा भ्रामक, पलकी शर्मा का वायरल वीडियो एडिटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर फर्स्ट पोस्ट की पत्रकार पलकी शर्मा के न्यूज़ शो vantage की एक क्लिप वायरल है। अपने शो में पलकी शर्मा बता रही हैं कि पीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा के दौरान उनके लिए लो़अर लेवल का प्रोटोकॉल अपनाया गया। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला पीएम मोदी को लेने एयरपोर्ट नहीं आये। वहीं किंग अब्दुल्ला ईराक के पीएम को लेने खुद एयरपोर्ट लेने गए थे।

विथ प्रियंका गाँधी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘जॉर्डन में क्यों हुई मोदी की बेइज्जती ?’

Unseen Facts of BJP ने लिखा, ‘जॉर्डन में क्यों हुई मोदी की बेइज्जती ?’

वहीं Chuckle Voters ने लिखा, ‘जॉर्डन में क्यों हुई मोदी की बेइज्जती ?’

वहीं India Awakened नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: दुबई में भारतीय मुसलमान द्वारा देश के लिए लड़ने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो बॉक्सर नीरज गोयत का है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में पलकी शर्मा के शो का वीडियो हमें फर्स्ट पोस्ट के यूट्यूब चैनल पर 16 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। वीडियो में ठीक 00:23 सेकेंड से वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। जिसमें पलकी शर्मा कह रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुँचे, जहाँ हवाई अड्डे पर उनका स्वागत जॉर्डन के प्रधानमंत्री ने किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

जॉर्डन पश्चिम एशिया का एक महत्वपूर्ण देश है, जिस पर हाशमी राजवंश का शासन है। यह परिवार अपनी वंशावली पैगंबर मोहम्मद से जोड़ता है। वर्तमान राजा अब्दुल्ला द्वितीय, पैगंबर मोहम्मद के 41वें प्रत्यक्ष वंशज माने जाते हैं और वे अमेरिका के करीबी सहयोगी भी हैं। वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीन प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने ग़ज़ा युद्ध को समाप्त करने के लिए जॉर्डन की भूमिका की सराहना की, आतंकवाद के खिलाफ राजा अब्दुल्ला की सख्त नीति की प्रशंसा की और भारत-जॉर्डन के बीच आर्थिक संबंधों को और मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं पड़ताल में आगे हमें एक अन्य वीडियो मिला जिसमें देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी के जॉर्डन दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने उन्हें स्वयं गाड़ी चलाकर जॉर्डन म्यूज़ियम तक पहुँचाया।

दावापीएम मोदी की जॉर्डन यात्रा के दौरान उनके लिए लो़अर लेवल का प्रोटोकॉल अपनाया गया।
दावेदारविथ प्रियंका गाँधी, Unseen Facts of BJP व अन्य
निष्कर्षपलकी शर्मा का वायरल वीडियो एडिटेड है। असल वीडियो में पलकी शर्मा ने बताया है कि पीएम मोदी के जॉर्डन पहुँचने पर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत जॉर्डन के प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

Share