सोशल मीडिया पर खून से लथपथ एक व्यक्ति का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तराखंड के देहरादून का है। जहाँ एक शादी समारोह में जा रहे एक मुस्लिम परिवार पर 5-6 लोगों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने नाम और धर्म पूछकर मुस्लिम परिवार पर हमला किया। हालांकि पड़ताल में इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं पाया गया।
दी मुस्लिम ने एक्स पर लिखा, ‘लोकेशन : देहरादून,उत्तराखंड मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला। 5-6 लोग आए, नाम और धर्म पूछा: “हिंदू हो या मुस्लिम?” जवाब मिला: “हम मुस्लिम हैं।” इतना सुनते ही लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया गाड़ी तोड़ दी। डोईवाला से देहरादून मुस्लिम परिवार शादी में जा रहा था।’

हारून खान ने लिखा, ‘देहरादून, उत्तराखंड: बंजारावाला में एक शादी समारोह में जा रहे एक मुस्लिम परिवार पर 5-6 लोगों ने लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने कथित तौर पर हमला करने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा।’
Dehradun, Uttarakhand: A Muslim family en route to a wedding in Banjarawala was attacked by 5–6 men with iron rods and a knife.
— هارون خان (@iamharunkhan) May 4, 2025
The attackers reportedly asked their name and religion before assaulting them. pic.twitter.com/WpuV6sq1pB
वहीं नदीम ने लिखा, ‘धर्म पूछकर हमला! डोईवाला से देहरादून (चांचक बंजारावाला) शादी में आ रहे मुस्लिम परिवार की कार बंजारावाला पहुँच कर खराब हो गई। मैकनिक बुलाया ही था कि 5-6 लोग आए, नाम और धर्म पूछा: “हिंदू हो या मुस्लिम?” जवाब मिला: “हम मुस्लिम हैं।” इतना सुनते ही लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया’
धर्म पूछकर हमला!
— Nadeem 𓂆 ندیم احمد (@IamNadeem_A) May 4, 2025
डोईवाला से देहरादून (चांचक बंजारावाला) शादी में आ रहे मुस्लिम परिवार की कार बंजारावाला पहुँच कर खराब हो गई।
मैकनिक बुलाया ही था कि 5-6 लोग आए, नाम और धर्म पूछा: "हिंदू हो या मुस्लिम?"
जवाब मिला: "हम मुस्लिम हैं।"
इतना सुनते ही लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया pic.twitter.com/1hVaSIfQcV
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना ने 6 सिखों की हत्या नहीं की, सड़क हादसे का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 2 मई 2025 को प्रकाशित ऑनलाइन खबरनामा और ETV भारत की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के बंजारावाला में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट हो गई। दरअसल, 1 मई को अनीश अली निवासी भोगपुर, भारूवाला ग्रांट में अपने परिजनों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। जिसकी गाड़ी मोनाल एनक्लेव में एक दुकान के बाहर खराब हो गई। जिससे वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इस बात को लेकर मोनाल एन्क्लेव में रहने वाले एक व्यक्ति संजय रावत व अनीश अली के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगो को चोटें आई। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। घटना के संबंध मे दोनों पक्षों ने कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज किये गए हैं।
पड़ताल में आगे हमने कोतवाली पटेल नगर के इंस्पेक्टर के संपर्क किया। इंस्पेक्टर हरीओम चौहान ने बताया कि ‘एक पक्ष की कार खराब हो गयी थी।.जिस वजह से जाम लग गया। इस बात को लेकर दूसरे पक्ष से बहस हुई। किसी को उसका धर्म या नाम पूछकर नहीं पीटा गया। जाम को लेकर झगड़ा हुआ…इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।
| दावा | उत्तराखंड के देहरादून में एक मुस्लिम परिवार पर 5-6 लोगों ने नाम और धर्म पूछकर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। |
| दावेदार | दी मुस्लिम, हारून खान व अन्य |
| निष्कर्ष | देहरादून में धर्म पूछकर मुस्लिम परिवार पर हमला करने का दावा गलत है। दोनों पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। |
