सोशल मीडिया पर महिलाओं और लोगों द्वारा मंदिर के एक पुजारी को पीटने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मऊ का है, जहां मंदिर में पूजा करने आती महिलाओं के साथ छेड़खानी करने पर लोगों ने पुजारी को पीट दिया। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है।
लखन मीणा ने एक्स पर लिखा, ‘मंदिर में पूजा करने आती महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था पंडित, लोगों ने पंडित का भूत उतार दिया।‘
मंदिर में पूजा करने आती महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था पंडित, लोगों ने पंडित का भूत उतार दिया।🔥🔥🔥 pic.twitter.com/80ZqqBiHxs
— Lakhan meena (@LakhanmeenaIND) January 28, 2026
रवि आर्य ने लिखा, ‘यह मऊ है हमारा शहर और भीटी में बाबा साहब की एक बहुत शानदार प्रतिमा है चौक पर ही, पुजारी था मंदिर का और महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था, फिर समाज ने धो दिया अच्छे से।’
यह मऊ है हमारा शहर और भीटी में बाबा साहब की एक बहुत शानदार प्रतिमा है चौक पर ही,
— Ravi Arya (@raviadi7793) January 28, 2026
पुजारी था मंदिर का और महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था, फिर समाज ने धो दिया अच्छे से। pic.twitter.com/IZ0GjBbxri
वहीं इंस्टाग्राम पर सुभाष नाम के यूजर ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के पहले हिस्से के स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान वायरल वीडियो से मिलता जुलता एक वीडियो हमें पत्रकार अभिषेक सिंह और तहलका न्यूज़ नाम के फेसबुक पेज पर पर 30 अप्रैल 2025 को पोस्ट मिला। जिसमें इसे मऊ में थाना कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित शिव मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर हुए विवाद में मंदिर के पुजारी की पिटाई का मामला बताया गया है।

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 29 अप्रैल 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, मऊ जिले के कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर परिसर के पास थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक महिला ने पुजारी पर आरोप लगाया कि उसने उनके दामाद का सर लाठी-डंडों से फोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पुजारी की चप्पलों से पिटाई कर दी।

पड़ताल में आगे हमने मऊ के पत्रकार अभिषेक सिंह से संपर्क किया।अभिषेक सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि वायरल वीडियो मऊ जिले के कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर का है। यह घटना मंदिर परिसर में थूकने को लेकर हुई थी। पुजारी द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ का कोई मामला नहीं है।
| दावा | मंदिर में पूजा करने आती महिलाओं के साथ छेड़खानी करने पर लोगों ने पुजारी को पीट दिया। |
| दावेदार | लखन मीणा |
| निष्कर्ष | मऊ में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने पर पिटाई पुजारी की पिटाई का दावा गलत है। असल में पुजारी की पिटाई मंदिर परिसर में थूकने को लेकर हुए विवाद में हुई थी। |
