सोशल मीडिया पर आजतक का एक पोस्टकार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लिखा है की प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा और कहा यादव हो पढ़कर क्या करोगे, जाओ भैंस चराओ। सोशल मीडिया पर इसे प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र की पिटाई करने और जातिगत रूप से उसका अपमान करने का दावा किया जा रहा है।
प्रजापति इंद्र बजरंगी ने लिखा, ‘जातिवाद और छुआछूत के जहर ने हजारों सालों से दलित, पिछड़ों को हाशिए पर रखा है। शिक्षा और सम्मान हर इंसान का हक हैं।’
भारती ने लिखा, ‘UGC क्यों ज़रूरी है’
अशोक बौद्ध ने लिखा, ‘अपने समाज के लोगों पर हो रहे भेदभाव जातिवाद के खिलाफ अगर हम आवाज नहीं उठाएंगे तो फिर कौन उठाएगा’
यह भी पढ़ें : यूजीसी विरोध के नाम पर बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर वायरल पोस्टकार्ड आजतक के एक्स हैंडल पर 21 अक्टूबर 2025 को पोस्ट मिला। आजतक के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के बाँदा की है, जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने एक छात्र की बेहरमी से पिटाई कर दी। वजह यह थी कि छात्र ने पढ़ने के लिए क्लासरूम में प्रिंसिपल की बजाय मैडम को बुला लिया, जिससे प्रिंसिपल भड़क गए और उन्होंने स्टूडेंट को डंडे से बेरहमी से पीट दिया।
पड़ताल में आगे हमें इस मामले से जुड़ी दैनिक भास्कर की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 13 अक्टूबर 2025 की देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतारा गांव के सरकारी जूनियर स्कूल की है। शनि यादव की पिटाई और जातिगत टिप्पणी को लेकर प्रिंसिपल श्याम बाबू वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गयी।

वहीं बाँदा पुलिस ने मामले का खंडन करते हुए बताया है कि जांच में किसी भी प्रकार की जातिगत टिप्पणी करने की बात प्रकाश में नहीं आई तथा इस बात की पुष्टि विद्यालय के छात्रों व उनके परिवारिजनों द्वारा भी की गई। प्रकरण में विद्यालय के दो अध्यापकों के मध्य पूर्व रंजिश के चलते इस तरह के आरोप लगवाने की बात प्रकाश में आ रही है, जिसके संबंध में संबंधित विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध विधिक विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
— Banda Police (@bandapolice) October 22, 2025
| दावा | प्रिंसिपल ने छात्र को पीटा और कहा यादव हो पढ़कर क्या करोगे, जाओ भैंस चराओ। |
| दावेदार | भारती, अशोक बुद्धा व अन्य |
| निष्कर्ष | यह मामला यूपी के बांदा जिले का है, जहां छात्र और प्रिंसिपल दिनों ही पिछड़े समाज से आते हैं। वहीं पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि जातिगत टिपण्णी करने की बात सामने नहीं आई है। |
