Home धर्म गोरखपुर में मंदिर के नीचे सेक्स रैकेट का दावा गलत, वायरल पुराना वीडियो मुंबई का है
धर्म

गोरखपुर में मंदिर के नीचे सेक्स रैकेट का दावा गलत, वायरल पुराना वीडियो मुंबई का है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ महिलाओं को जमीन के नीचे बने एक कमरे से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर में एक मंदिर का है, जहां जमीन के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

फेसबुक पर सिद्दीकी भाई नाम के अकाउंट ने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘यूपी गोरखपुर के मंदिर के नीचे ज़मीन के 22 फीट नीचे चल रही थी जिस्मफरोशी के धंधे’

Source: Facebook

शाहवाज अंजुम नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘फर्श के नीचे रूम,रूम में चल रही थी 19 मिनट की रिकॉर्डिंग तब तक पहुंची पुलिस बड़े बड़े बिजनेस और नेता घराने की लड़कियां’

Source: X

वहीं जूली ने लिखा, ‘जमीन के नीचे से खजाना निकलता हुआ’

Source: X

यह भी पढ़ें : पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय सेना के जवान की मौत का मामला पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 15 दिसंबर 2021 को Nation Today के फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। पोस्ट के मुताबिक यह वीडियो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित दीपा डांस बार का है। जहाँ छापे के दौरान 17 बार डांसर सहित 22 स्टाफ मेंबर को गिरफ्तार किया गया।

Source: Facebook

पड़ताल में आगे हमें 13 दिसंबर और 14 दिसंबर 2021 को प्रकाशित NDTV और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अंधेरी के दीपा बार में छापेमारी के दौरान बेसमेंट में बने एक गुप्त तहखाने से 17 महिलाओं को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसार, डांस बार के कर्मचारियों ने छापेमारी की सूचना मिलने पर महिलाओं को बेसमेंट में छुपा दिया था।

Source: NDTV
दावागोरखपुर के एक मंदिर में जमीन के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
दावेदारसिद्दीकी भाई, शाहवाज अंजुम व अन्य
निष्कर्षगोरखपुर में मंदिर के नीचे सेक्स रैकेट चलने का दावा गलत है। असल में यह वीडियो मुंबई का हैं, जहाँ दिसंबर 2021 में पुलिस द्वारा एक बार में छापा मारकर 17 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था।

Share