Home राजनीति UGC के विरोध में मशाल जुलूस निकालने का दावा गलत है
राजनीति

UGC के विरोध में मशाल जुलूस निकालने का दावा गलत है

Share
Share

हाथों में मशाल लिए जुलूस निकालती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि UGC के नए कानून के विरोध में सामान्य वर्ग सड़कों पर उतर आया है। हालंकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

ओसियन जैन ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘सवर्ण समाज की यही पुकार, अब तो बंद करो ये अत्याचार!!!’

आयुष कुमार मिश्रा ने लिखा, ‘UGC के जातिगत नियमों के विरोध में सवर्ण हिन्दू सड़कों पर है। जो हिन्दू संगठन कल तक मोदी जी के साथ खड़े थे। आज उन्हें प्रधानमंत्री की गद्दी से हटाने के लिए बेताब है। और इसका श्रेय विपक्ष को नहीं मोदी जी को ही जाएगा। उनको लगता था। सवर्ण हिन्दू क्या है। उस पर कितना भी अत्याचार’

वहीं भक्त प्रहलाद ने लिखा, ‘सामान्य जाति के हिंदुओं ने अब मोदी सरकार के नए भेदभावपूर्ण UGC नियमों के खिलाफ लड़ाई अपने हाथों में ले ली है। सामान्य जाति के हिंदू BJP के मुख्य वोटर हैं और सबसे ज़्यादा टैक्स देने वाले हैं, लेकिन BJP हर बार हमें नज़रअंदाज़ करती रहती है।’

यह भी पढ़ें: UGC के विरोध में मोदी-शाह के पुतले जलाने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो SIR के खिलाफ हुए प्रदर्शन का है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 14 नवम्बर 2025 को New Vlog नाम के  यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो वोट चोरी के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस का है।

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 14 अगस्त 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश युवा कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली। छत्तीसगढ़ निर्वाचन कार्यालय को घेरने युवा कांग्रेस की रैली की शुरुआत राजीव गांधी चौक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मशाल रैली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने भी हिस्सा लिया। रैली जैसे-जैसे मोतीबाग तक बढ़ी, वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया।

Source: Dainik Bhaskar
दावाUGC के नए कानून के विरोध में सामान्य वर्ग ने मशाल जुलूस निकला।
दावेदारओसियन जैन, आयुष कुमार मिश्रा व अन्य
निष्कर्षUGC के नए कानून के विरोध में मशाल जुलूस निकालने का दावा गलत है। वायरल वीडियो रायपुर में यूथ कांग्रेस द्वारा किये गए प्रदर्शन का है।

Share