Home धर्म छत्तीसगढ़ में हिंदू द्वारा बेचे जा रहे 26 टन गोमांस से भरे ट्रक के पकड़े जाने का दावा गलत है
धर्म

छत्तीसगढ़ में हिंदू द्वारा बेचे जा रहे 26 टन गोमांस से भरे ट्रक के पकड़े जाने का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक ट्रक से गोमांस पकड़े जाने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में छब्बीस टन गोमांस पकड़ा गया है। जिसे एक हिंदू द्वारा बेचा जा रहा था। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

महरीन महबूबा मुफ़्ती नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘छत्तीसगढ़ में छब्बीस टन गौमांस पकड़ा गया,, इस पर गोदी मीडिया चुप क्यूं?’

यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में सीएम मोहन यादव की रैली में खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें life_of_stud नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे छत्तीसगढ़ नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के भोपाल की घटना बताई गई है।

Source: Instagram

पड़ताल में आगे मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 14 जनवरी 2026 को प्रकाशित आजतक की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, भोपाल में हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ठीक सामने 26 टन मांस से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। पहले पुलिस ने सैंपल लेकर कंटेनर छोड़ दिया, लेकिन लैब रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद नगर निगम ने स्लॉटर हाउस सील कर दिया।

Source: Aajtak

दरअसल, निगम के इस स्लॉटर हाउस को लाइवस्टॉक नाम की एक फर्म को सालाना 4 लाख रुपये के किराए पर दिया गया था जिसका संचालन असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा करता था। मामले को तूल पकड़ता देख असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि कंटेनर को जब्त कर लिया गया। इस मामले में नगर निगम की परिषद की बैठक में स्लॉटर हाउस का संचालन करने वाली कंपनी और असलम कुरैशी को आजीवन ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। साथ ही मामले में कार्रवाई करते हुए भोपाल नगर निगम के वेटनरी डॉक्टर बीपी गौर को संभागायुक्त संजीव सिंह ने सस्पेंड कर दिया है जबकि नगर निगम ने स्लॉटर हाउस में तैनात वसीम खान, सलीम खां, राजा खां, शेख युसूफ, वहीद खान, मोहम्मद फैयाज खान, ईसा मोहम्मद, अब्दुल रहमान को सस्पेंड कर दिया है।

दावाछत्तीसगढ़ में छब्बीस टन गोमांस पकड़ा गया है जिसे एक हिन्दू व्यापारी द्वारा बेचा जा रहा था।
दावेदारमहरीन महबूबा मुफ़्ती
निष्कर्ष26 टन गोमांस पकड़े जाने की घटना छत्तीसगढ़, नहीं भोपाल की है। वहीं गोमांस बेचने वाले व्यापारी का नाम असलम कुरैशी है। साथ ही स्लॉटर हाउस में तैनात 8 कर्मचारी जिन्हें सस्पेंड किया गया है वह सभी मुस्लिम हैं।
Share