उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वाराणसी में एक विधवा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
यूपी कांग्रेस ने एक्स पर मामले को शेयर कर लिखा, ‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधवा की रेप के बाद हत्या साल भर पहले ही पति की बीमारी से हो चुकी थी मौत, अकेली विधवा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दरिंदों ने उसके साथ रेप किया और मार डाला। भाजपा के राज में अपराधियों को सरकार से मिलते संरक्षण का ही यह सिला है कि एक विधवा की अस्मिता को लूटकर उसकी हत्या कर दी गई। प्रदेश में सुशासन नहीं, शर्म का बोलबाला है। योगी आदित्यनाथ जी.. अब तो अपने भाषणों में महिला सुरक्षा के झूठे दावे करना बंद कर दीजिए। आपकी हकीकत जनता के सामने है।’
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधवा की रेप के बाद हत्या
— UP Congress (@INCUttarPradesh) June 15, 2025
साल भर पहले ही पति की बीमारी से हो चुकी थी मौत, अकेली विधवा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दरिंदों ने उसके साथ रेप किया और मार डाला।
भाजपा के राज में अपराधियों को सरकार से मिलते संरक्षण का ही यह… pic.twitter.com/7vvXpbZsmt
कांग्रेस नेता उदय भानु ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विधवा के साथ दरिंदगी और हत्या की ये घटना बीजेपी राज में अपराधियों को मिल रहे संरक्षण की गवाही है। महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े भाषण देने वाले योगी आदित्यनाथ जी, अब चुप क्यों हैं?’
वहीं महिला कांग्रेस ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इंसानियत शर्मसार — एक विधवा महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या। क्या यही है ‘नारी सुरक्षा’ का सच?’
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इंसानियत शर्मसार — एक विधवा महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या। क्या यही है ‘नारी सुरक्षा’ का सच?#UttarPradeshnews pic.twitter.com/PnM8eVPsns
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) June 15, 2025
यह भी पढ़ें: बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश का नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 15 जून 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, वाराणसी के मिर्जामुराद में रविवार को अनीता देवी (35 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर चारपाई पर मिला। उसकी नाक से खून निकल रहा था और चूड़ियां टूटी थी। घर में अनीता देवी अकेले रहती थीं। उनके पति की एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। अंदर झांककर देखा तो वह जमीन पर पड़ी मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

वहीं वाराणसी पुलिस ने DCP Gomti Zone VNS के एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि महिला के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि ‘शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं है न ही कोई अन्य संदिग्ध परिस्थिति पाई गई है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि महिला शराब पीने की आदी थी एवं कल भी अपने परिजनों के साथ शराब पी एवं सकुशल अपने घर में सोई थी। महिला के घर के आस पास खुले के गांव के अन्य सदस्य गर्मी में बाहर ही सोते हैं, उनके द्वारा भी किसी भी घटना के होने की बात नही बताई गई है। कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा महिला के रेप एवं हत्या की खबर चलाए जा रही है जो पूर्णतयः असत्य है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।’
| दावा | वाराणसी में एक विधवा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। |
| दावेदार | यूपी कांग्रेस, महिला कांग्रेस व अन्य |
| निष्कर्ष | वाराणसी में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का दावा गलत है। महिला की मौत संदिग्ध परिस्तिथि में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। |
