सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक को पिटते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि मुसलमानों से नफरत के चलते युवक को पीटा। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक एवं पुराना साबित हुआ।
नेशनल मुस्लिम ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मुसलमानों से इतनी नफ़रत हो गईं इस दुनियां वालों को कि कहने को कोई शब्द ही नहीं मेरे पास दुनियां वालों दुनिया तुम्हें मुबारक हो, हमारा मुकाम तो जन्नत और आखिरत है।’
मुसलमानों से इतनी नफ़रत हो गईं इस दुनियां वालों को कि कहने को कोई शब्द ही नहीं मेरे पास 😭
— NATION MUSLIM🌍 (@AmjadAsR) April 24, 2025
दुनियां वालों दुनिया तुम्हें मुबारक हो, हमारा मुकाम तो जन्नत और आखिरत है 🤲 pic.twitter.com/gXtsJ5eYEs
साथ ही इंस्टाग्राम यूजर मोहम्मद शोरिफ ने भी वीडियो को वायरल दावे के साथ शेयर किया।
यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कश्मीरी छात्रों को पीटने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो नेपाल का है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो शान्तोलिन नग नामक एक यूट्यूब चैनल पर 18 मई 2020 को अपलोड मिला। वीडियो में 0:33 सेकंड पर युवक को पिटते हुए देखा जा सकता है।
पड़ताल में आगे हमें Cortoq की वेबसाइट पर 18 मई 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार वीडियो कोविड-19 के चलते देश में लॉकडाउन के दौरान का है। यहाँ पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन को नुकसान पहुचाया था। पुलिस ने पहले Honda Dio चलाने वाले युवकों की पिटाई की और फिर उसने स्कूटर के हेडलैंप, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरे पार्ट्स तोड़ दिए। युवक पुलिस से विनती करते रहे और कहते रहे कि उन्हें न पीटा जाए और Honda Dio को नष्ट कर दिया जाए।
| दावा | मुस्लिमों से नफरत के चलते युवक को पीटा। |
| दावेदार | नेशनल मुस्लिम एवं मोहम्मद शोरिफ। |
| निष्कर्ष | मुसलमानों से नफरत की वजह से युवक को पीटने का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो 2020 का है। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर युवक की पिटाई हुई थी। |
