Home धर्म वक्फ कानून की वजह से मदरसों पर कार्रवाई का दावा गलत है
धर्म

वक्फ कानून की वजह से मदरसों पर कार्रवाई का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिस आधिकारी मदरसे की जांच करते हुए नजर आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि देश में वक्फ कानून को मंजूरी मिलने के बाद यूपी में मदरसों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।

मुहम्मद शेर अली ने एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘यूपी में मदरसा करवाई शुरू हो चुकी है जिन लोगों को लग रहा था के वक्फ बिल से कुछ नहीं होगा, देखें जहां गरीब बच्चों को तालीम दी जाती हैं, उसे ही सील किया जा रहा हैं। क्या यहीं इंसाफ हैं।’

Source: X

नंदन मिश्रा ने शेयर करते हुए लिखा, ‘यह तो ग़लत है प्रशासन की मनमानी है। किसी मदरसे को अनायास सील करना सही नहीं है। देश और समाज में इससे कटुता और बढ़ेगी।’

चाँदनी ने शेयर करते हुए लिखा, ‘वक़्फ़ बिल तो एक बहाना है असल निशाना तो मदरसे मस्जिद को बंद कर करवाना है देखिए मदरसों को जाँच के नाम पर सील करने का फ़रमान जारी होने लगा है।’

उवेद मुआज्ज़म ने शेयर करते हुए लिखा, ‘वक़्फ़ बिल को तो सिर्फ़ आधार बनाया गया है देखिए मदरसों को जाँच के नाम पर सील करने का फ़रमान जारी होने लगा है।’

अबुशाद पठान ने शेयर करते हुए लिखा, ‘वक़्फ़ बिल तो एक बहाना है असल निशाना तो मदरसे मस्जिद को बंद करवाना है देखिए मदरसों को जाँच के नाम पर सील करने का फ़रमान जारी होने लगा है।’

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमने हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 7अप्रैल 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार वक्फ (संशोधन) बिल 2 अप्रैल 2025 को लोकसभा और 3 अप्रैल 2025 को राज्यसभा में पास हुआ। साथ ही 5 अप्रैल 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिल को मंजूरी दी थी।

पड़ताल में आगे हमें सलमान अली नामक फेसबुक पेज पर 24 मार्च 2025 को यह वीडियो अपलोड मिला। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि मदरसा बोर्ड मे अगर नहीं हुआ होगा रजिस्ट्रेशन तो मदरसा होगा सील, भगवानपुर तहसील प्रशासन द्वारा संचालित मदरसों की छानबीन।

हमने इन कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया तो हमे अमर उजाला की 26 अप्रैल 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार बिना पंजीकरण और मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच के दौरान प्रशासनिक टीम ने उत्तराखंड के लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में छह मदरसों को सील कर दिया है। इससे पहले प्रशासन भगवानपुर में 12 और लक्सर क्षेत्र में तीन मदरसों पर कार्रवाई कर चुका है।

तहसीलदार ने बताया कि नगला खिताब, एथल और सीधडू गांव में संचालित हो रहे मदरसों की जांच की गई। जांच में मदरसा संचालक मान्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। अनियमितताएं मिलने पर तीनों मदरसों को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मदरसों की जांच आगे भी जारी रहेगी। उधर, भगवानपुर क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह मोहितपुर गांव में इस्लामिया जामिया रहमानी ए आलम मदरसा को सील किया गया।

दावा वक्फ (संशोधन) बिल को मंजूरी मिलने के बाद यूपी में मदरसों पर करवाई शुरू हो चुकी है।
दावेदार चाँदनी, उवेद मुआज्ज़म, अबुशाद पठान एवं अन्य
निष्कर्षवक्फ कानून 5 अप्रैल को लागू हुआ था जबकि वीडियो 25 मार्च 2025 का है। उत्तराखंड के भगवानपुर क्षेत्र में मान्यता और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज न होने की वजह से सील किया गया था।

Share