Home धर्म दुबई में भारतीय मुसलमान द्वारा देश के लिए लड़ने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो बॉक्सर नीरज गोयत का है
धर्म

दुबई में भारतीय मुसलमान द्वारा देश के लिए लड़ने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो बॉक्सर नीरज गोयत का है

Share
Share

सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों के बीच बहस का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक व्यक्ति को सऊदी की सफ़ेद रंग की पारंपरिक पोशाक में देखा जा सकता है। वहीं दूसरा व्यक्ति उसके सामने भारत का अपनाम करता है। जिसके बाद वह कहता है ‘मेरे देश के बारे में ऐसा मत बोलो, इंडिया तेरा बाप है।’ दावा किया जा रहा है कि सफ़ेद रंग की पोशाक में दिख रहा एक व्यक्ति एक भारतीय मुसलमान है। जो विदेश में एक विदेशी द्वारा भारत पर किये गए अपमान के खिलाफ लड़ रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

करिश्मा अजीज ने एक्स पर लिखा, ‘देश के लिये किसी से एक मुसलमान ही ऐसे भिड़ सकता है।’

मुस्लिम वोइस स्पेस ने लिखा, ‘ये काम सिर्फ मुस्लिम ही कर सकता है देख लो अंधभक्तों मियां भाई एक फाइटर से लड़ गया जहां विदेशों में अंधभक्तों के पापा जा कर कुछ भी चुप चाप सुन कर आते है वहीं ये मुस्लिम भाई जैसे इंडिया की बुराई एक फाइटर करता है फिर भी टूट पड़ते है’

अल्तमश रजा ने लिखा, ‘India tera baap hai देश भक्ति की मिसाल मियाँ भाईजान ग़ुर्बत में हों अगर हम रहता है दिल वतन में समझो वहीं हमें भी दिल हो जहाँ हमारा इस वीडियो में दिख रहा है कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, अपने वतन की मिट्टी के लिए उसका प्यार कभी कम नहीं होता। जब बात देश के सम्मान की आती है, तो एक सच्चा भारतीय अपनी पूरी ताकत के साथ खड़ा हो जाता है।’

वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत, एके स्टॅलिन और मोहम्मद सलमान ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्म को लेकर मनोज तिवारी का वायरल बयान फर्जी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘हद पार करने की कोशिश मत करो एंथनी, इसके नतीजे परमानेंट हो सकते हैं।’

Source: Instagram

पड़ताल में आगे हमें 19 दिसंबर 2025 को प्रकाशित न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुतबिक यह वीडियो दुबई में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयट और एंथनी के बीच तीखी बहस का है। यह घटना उस वक्त हुई जब नीरज अपना वर्कआउट खत्म कर बाहर आ रहे थे।

Source: News18

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान एंथनी ने भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद नीरज गोयट भड़क गए। इसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। वीडियो में नीरज गुस्से में जवाब देते हुए कहते नजर आते हैं “इंडिया तेरा बाप है”, जिस पर माहौल और गर्म हो जाता है। हालांकि, यह बहस सिर्फ शब्दों तक ही सीमित रही और दोनों के बीच किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद नीरज वहां से चले गए।

दावावायरल वीडियो में विदेश में एक भारतीय मुसलमान देश के लिये लड़ गया।
दावेदारकरिश्मा अजीज, मोहम्मद सलमान, अल्तमश व अन्य
निष्कर्षवायरल वीडियो दुबई में भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत और एंथनी टेलर के बीच हुई बहस का है। टेलर के भारत पर टिप्पणी करने पर नीरज ने गुस्से में ‘इंडिया तेरा बाप है’ कहा दोनों के बीच झड़प हुई।

Share