सोशल मीडिया पर बिहार में भाजपा की रैली की तस्वीर वायरल है। तस्वीर में स्टेज के सामने टूटी हुई कुर्सियां दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बिहार में भाजपा रैली में लोगों को पैसे देकर बुलाया गया था। लेकिन पैसे न मिलने पर लोगों ने गुस्से में कुर्सियां तोड़ दी। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
INDStoryS ने एक्स पर लिखा, ‘बिहार में भाजपा रैली खत्म होने के बाद! लोगों का गुस्सा क्यों कुर्सी उतारा !? पर इस इस्तिथी नजर आया और आप देख सकते हैं। कितना आक्रोश है बिहार की जनता में अगर फिर भी चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग का बहोत बड़ा योगदान रहेगा बीजेपी को’
🪩 बिहार में भाजपा रैली खत्म होने के बाद!
— INDStoryS (@INDStoryS) October 30, 2025
लोगों का गुस्सा क्यों कुर्सी उतारा !?
पर इस इस्तिथी नजर आया और आप देख सकते हैं।
कितना आक्रोश है बिहार की जनता में अगर फिर भी चुनाव जीत गए तो चुनाव आयोग का बहोत बड़ा योगदान रहेगा बीजेपी को ,।।#बिहार_राजनीति #बिहार_विधानसभा_चुनाव… pic.twitter.com/1d6HopHQR7
प्रिंस अहमद ने लिखा, ‘पैसा देकर बुलाया जायेगा और मजदूरी नही मिलेगी तो ऐसा ही होगा बिहारी लोग अबकी पूरे टसन मे है’
पैसा देकर बुलाया जायेगा और मजदूरी नही मिलेगी
— Prince Ahmad (@Princeahmad04) October 30, 2025
तो ऐसा ही होगा बिहारी लोग अबकी पूरे टसन मे है#BiharElection2025 #BiharElections pic.twitter.com/CQbUGeG6Ry
अजय यादव ने लिखा, ‘पैसा देकर बुलाया जायेगा और मजदूरी नही मिलेगी तो ऐसा ही होगा बिहारी लोग अबकी पूरे टसन मे है’

यह भी पढ़ें: दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान कंडोम निकले का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें 26 अक्टूबर 2020 को Runnisaidpur नाम में एक फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। पोस्ट में लिखा है, “नीतीश कुमार का प्रचार करने आए निरहुआ का बिहार मे इस प्रकार हुआ स्वागत. आज बांका जिला के बेलहर मे जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव प्रचार करने आए निरहुआ के जनसभा की तस्वीर”.’

पड़ताल में आगे हमें यह तस्वीर Sitamarhi Loksabha नाम के एक अन्य फेसबुक पेज पर पोस्ट मिला। इस पोस्ट में भी वायरल तस्वीर को बांका जिला के बेलहर मे जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव प्रचार करने आए निरहुआ (दिनेश लाल यादव) के जनसभा की तस्वीर बताकर शेयर किया गया है।

| दावा | बिहार में भाजपा की रैली में गुस्साए लोगों ने कुर्सियां तोड़ दी। |
| दावेदार | INDStoryS, प्रिंस अहमद व अन्य |
| निष्कर्ष | बिहार में भाजपा की रैली में गुस्साए लोगों द्वारा कुर्सियां तोड़ने का दावा भ्रामक है। असल में वायरल तस्वीर अक्टूबर 2020 में बांका जिला के बेलहर मे जदयू प्रत्याशी मनोज यादव के चुनाव प्रचार करने आए (दिनेश लाल यादव) के जनसभा की है। |
