Home धर्म गाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर में बम और हथियार बरामद होने का दावा गलत है
धर्म

गाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर में बम और हथियार बरामद होने का दावा गलत है

Share
Share

राजधानी दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जांच एवं अन्य सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए हैं। इस बीच मीडिया पर एक पुलिस द्वारा भारी मात्रा में हथियार बरामद करने का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा मे बारूद, बम और हथियार बरामद हुआ है।

मोहम्मद फिरोज ने एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘गाज़ियाबाद मे छापेमारी मे बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर से भारी मात्रा मे बारूद, बम का ज़खीरा और इतना हथियार बरामद हुआ का पूरा शहर खत्म करने के लिए काफी है। लेकिन गोदी प्रचार तंत्र में सन्नाटा!’

आफरीन रिजवी ने लिखा, ‘गाज़ियाबाद मे छापेमारी मे बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर से भारी मात्रा मे बारूद, बम का ज़खीरा और इतना हथियार बरामद हुआ का पूरा शहर खत्म करने के लिए काफी है। लेकिन गोदी प्रचार तंत्र में सन्नाटा !’

धैर्य तिवारी ने लिखा, ‘गाज़ियाबाद मे छापेमारी मे बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर से भारी मात्रा मे बारूद, बम का ज़खीरा और इतना हथियार बरामद हुआ का पूरा शहर खत्म करने के लिए काफी है। लेकिन गोदी प्रचार तंत्र में सन्नाटा !’

वहीं मोहम्मद शाहबाज आलम, दी लाइव टीवी, 55MTQ_ और monumsms नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार ने बिहार में महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा नहीं किया है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें 21 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हुआ था। तब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर हैंडल (@YasmeenKhan_786) पर FIR दर्ज की थी। आरोप था कि पुलिस ने रिजवान नामक शख्स के घर से अवैध पटाखे पकड़े थे, लेकिन इस ट्विटर हैंडल से खबर फैलाई गई कि पुलिस ने बजरंगदल सदस्य के घर से ये पटाखे पकड़े हैं।

Source: Dainik Bhaskar

इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष भोपाल सिंह ने थाना लोनी में ट्विटर अकाउंट संचालक यासमीन खान के खिलाफ IPC सेक्शन-505 में मुकदमा दर्ज कराया है। भोपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने जब इस ट्वीट के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि ये वीडियो लोनी थाना क्षेत्र की है। लोनी पुलिस ने 18 अक्टूबर 2022 को अशोक विहार कॉलोनी में रिजवान पुत्र इकबाल निवासी डाबर तालाब कॉलोनी को अवैध पटाखों सहित गिरफ्तार किया गया था। जबकि रिजवान का विहिप या बजरंगदल से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

वहीं गाजियाबाद पुलिस ने भी 18 अक्टूबर 2022 को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक प्रेस नोट शेयर कर बताया था कि थाना लोनी को सुचना मिली कि निठौरा रोड परआगामी त्यौहार को देखते हुए बिक्री के लिए दिलशान के घर अवैध पटाखों का निर्माण हो रहा है। मिली सुचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर रिजवान पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दिलशान, नौशाद, आकाश गौरव मौके से फरार हो गए।

दावागाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता रामू के घर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा मे बारूद, बम और हथियार बरामद हुआ है।
दावेदारमोहमाद फ़िरोज़, आफरीन रिजवी व अन्य
निष्कर्षगाजियाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर में बम और हथियार बरामद होने का दावा गलत है। असल में यह घटना
अक्टूबर 2022 की है। जिसमें पुलिस ने अवैध पटाखे बरामद किए थे और रिजवान को गिरफ्तार किया था।
Share