सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ को मंच छोड़कर जाते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह के आते ही सीएम योगी मंच छोड़कर चले गए। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
परमानंद आजमगढ़ी ने एक्स पर लिखा, ‘माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए।’
माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए। pic.twitter.com/Wz9FvOLwmV
— Parmanand Azamgarhi (@parmanandyadavv) December 25, 2025
इटावा उत्तर प्रदेश तक नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को आते ही मुख्यमंत्री माननीय योगी जी मंच छोड़कर के चले गए।’
यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर इस कार्यक्रम का पूरा वीडियो हमें योगी आदित्यनाथ के यूट्यूब चैनल पर 24 दिसंबर 2025 को पोस्ट मिला। डिस्क्रिप्शन के मुताबिक यह वीडियो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक काव्य पाठ कार्यक्रम की है। वीडियो में कार्यक्रम के शुरुवात में सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वाल करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद 50 मिनट की वीडियो में लगभग 40 मिनट तक सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह को एक साथ मंच पर बैठा देखा जा सकता है।
पड़ताल में आगे हमें दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर लखनऊ के कन्वेंशन सेंटर में डॉ. कुमार विश्वास ने काव्य पाठ किया। इस रिपोर्ट में भी योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह को एक साथ मंच पर देखा जा सकता है।
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में भी दोनों नेताओं को मंच पर एक साथ देखा जा सकता है।
| दावा | राजनाथ सिंह के आते ही सीएम योगी मंच छोड़कर के चले गए। |
| दावेदार | परमानंद आजमगढ़ी |
| निष्कर्ष | राजनाथ सिंह के आते ही सीएम योगी द्वारा मंच छोड़कर चले जाने का दावा भ्रामक है। असल में यह वीडियो राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने काफी समय तक मंच पर एक साथ समय बिताया है। |
