Home अन्य दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान कंडोम निकले का दावा गलत है
अन्य

दिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान कंडोम निकले का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक गर्ल्स होस्टल का बताकर दो वीडियो वायरल हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल का सीवर लाइन जाम था। जब कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से कंडोम ही कंडोम फँसे पड़े थे। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया।

बिट्टू शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘खबर सुनकर कोई भी इंसान बेटियों को बाहर पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा शायद. दिल्ली गर्ल्स हॉस्टल का सीवरेज जाम था. कारीगर बुलाकर खुलवाया गया तो उसमें से कंडोम ही कंडोम फँसे पडे थे… 100 के ऊपर रहीं होगी संख्या उनकी मतलब चल क्या रहा होगा वहां सोचिये?? वहां किसी की बेटी बहन पढ़ती होगी तो क्या उसपर विश्वास करेंगे वो? वीडियो देखकर दिमाग़ हिल जायेगा’

कल्पना चौधरी ने लिखा, ‘देखिए दिल्ली मे पढ़ाई करने वाली लड़कियों के हालात क्या है Delhi के PG हॉस्टल में सीवरेज सफाई के दौरान मिला राज़, जिसने सबको शर्मिंदा कर दिया!’

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘दिल्ली PG गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप: पाइपलाइन की सफाई में निकला कंडोम का सैलाब, Video देख चकरा जाएगा दिमाग’

वहीं निखिल चावड़ा ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: रुड़की में बसपा नेता पर हमले के मामले में जातिगत एंगल नहीं है

फैक्ट चेक

पड़ताल में पहले वीडियो को गौर से देखने पर हमें वायरल वीडियो पर “वीएन क्रिएटर” नाम का एक वॉटरमार्क दिखा। मिली जानकारी की मदद से सर्च करने पर हमें पता लगा कि इस वीडियो को “वीएन क्रिएटर” नाम के फेसबुक पेज ने 27 अक्टूबर को पोस्ट किया था। हालांकि अब इस पेज ने वायरल वीडियो को अपने पेज से हटा दिया है। “वीएन क्रिएटर” पेज को खंगालने पर हमें इसपर कई एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट मिले।

Source: Facebook

पड़ताल में आगे दुसरे वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें Emperorlliyah नाम के फेसबुक पेज और mazitundeednut नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 अक्टूबर को पोस्ट मिला। दोनों ही पोस्ट में इस वीडियो को नाइजीरिया का बताया गया है।

Source: Facebook
दावादिल्ली के एक गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान ढेर सारे कंडोम निकले।
दावेदारदिव्या कुमारी, बिट्टू शर्मा व अन्य
निष्कर्षदिल्ली के गर्ल्स हॉस्टल में सीवर टैंक की सफाई के दौरान कंडोम निकले का दावा गलत है। पहला वीडियो एआई जनरेटेड है वहीं दूसरा वीडियो नाइजीरिया का है।

Share