Home राजनीति पीएम मोदी की रैली में शामिल होने पर छात्रों को अतिरिक्त मार्क्स देने का दावा फर्जी है
राजनीति

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने पर छात्रों को अतिरिक्त मार्क्स देने का दावा फर्जी है

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती के मौके पर देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लेटरहैड पर एक कथित लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 9 नवंबर को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने वाले छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

प्रशांत भूषण ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के नोटिस को एक्स पर शेयर कर लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय मोदी की रैली में शामिल होने पर 50 अंक देगा! और मोदी-मोदी चिल्लाने पर कितने अंक?’

राजीव दहिया ने लिखा, ‘कल मोदी सर देहरादून जा रहे हैं. कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए शिक्षण संस्थानों से कहा जा रहा है. शिक्षण संस्थान बच्चों को इंटर्नल एक्ज़ाम में नम्बर का लालच देकर (या धमका कर?) उन्हें मोदी के कार्यक्रम में बुला रहे हैं. इसी तरह आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, प्राइमरी टीचर्स, प्रोजेक्ट कर्मियों, स्वयं सहायता समूह आदि को भी झांसा या डर दिखाया गया होगा।’

Source: X

सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा, ‘कल 9 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून जा रहे हैं। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए शिक्षण संस्थानों से कहा जा रहा है शिक्षण संस्थान बच्चों को इंटर्नल एक्ज़ाम में नम्बर का लालच देकर (या धमका कर?) उन्हें मोदी के कार्यक्रम में बुला रहे हैं। इसी तरह आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक, प्रोजेक्ट कर्मियों, सफाई कर्मियों स्वयं सहायता समूह आदि को भी झांसा या डर दिखाया गया होगा।’

वहीं आशुतोष नंदन , यशपाल आर्य और दलित दस्तक ने भी इसी दावे के साथ लेटर को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: दानापुर में लोगों को वोटिंग करने से रोकने के लिए नावों का परिचालन बंद करने का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमें वायरल नोटिस पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी का स्पष्टीकरण मिला। देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर वायरल लेटर को फर्जी बताया है। यूनिवर्सिटी ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि हमारे नाम से एक फर्जी नोटिस प्रसारित किया गया है, जिसमें 9 नवंबर को होने वाले एफआरआई कार्यक्रम के लिए मार्क्स देने की बात कही गई है। यह नोटिस पूरी तरह झूठा है और यूनिवर्सिटी द्वारा जारी या अनुमोदित नहीं किया गया है। इस पर न कोई हस्ताक्षर हैं, न रेफरेंस नंबर। कृपया सटीक जानकारी के लिए केवल डीबीयूयू के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।’

वहीं दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, प्रेमनगर के रजिस्ट्ररार सुभाषित गोस्वामी ने थाना प्रेमनगर में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर धारा 336(2) BNS और 66(C) IT Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दावापीएम मोदी की रैली में शामिल होने वाले देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
दावेदारआईपी सिंह, प्रशांत भूषण, अभिषेक नंदन व अन्य
निष्कर्षदेवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी ने वायरल लेटर को फर्जी बताया है। साथ ही यूनिवर्सिटी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

Share