ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मिसाइल हमले का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक बड़ा धमाका देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर से बड़ा हमला किया। इस मिसाइल ने इज़राइल का आयरन डोम डिफेंस सिस्टम भी नष्ट कर दिया। साथ ही तेल अवीव और हाइफ़ा को भारी नुकसान पहुँचाया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
सदफ आफरीन ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘Iran ने Israel पर बैलिस्टिक मिसाइल Khorramshahr से बड़ा हमला किया! IRGC ने कई लहरों मे मिसाइलें दागी, जिनमे क्लस्टर Warhead वाली मिसाइलें शामिल थी! इस मिसाइल ने इसराइल का Iron Dome डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया! Tel Aviv, Haifa को भारी नुकसान पहुंचा!’
Iran ने Israel पर बैलिस्टिक मिसाइल Khorramshahr से बड़ा हमला किया!
— Sadaf Afreen صدف (@s_afreen7) March 14, 2026
IRGC ने कई लहरों मे मिसाइलें दागी, जिनमे क्लस्टर Warhead वाली मिसाइलें शामिल थी!
इस मिसाइल ने इसराइल का Iron Dome डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया!
Tel Aviv, Haifa को भारी नुकसान पहुंचा! pic.twitter.com/1AQC3Xq1Oa
MIZGOL नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘ब्रेकिंग: 4 मिनट पहले इज़राइल ने ‘खुर्रमशहर’ का अनुभव किया!!!’
🚨🚨 BREAKING Izrael experienced KHORAMSHAHR 4 minutes ago !!!
— MIZGOL (@Mizgol) March 13, 2026
One to remember!! 🔥🔥 pic.twitter.com/GxljXhdlx0
यह भी पढ़ें: इजरायल का झंडा लेकर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड का वीडियो एडिटेड है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह वीडियो हमें 17 अक्टूबर 2025 को al jazeera के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसमें इसे इज़राइल द्वारा लेबनान पर हवाई हमले का बताया गया है।
वहीं 16 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुतबिक, इज़राइली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 12 हवाई हमले किए थे, जिनमें एक व्यक्ति की मौत और कम से कम सात लोग घायल हुए थे। इस हमले पर इज़राइल का कहना था कि ये हमला हिज़्बुल्लाह के हथियार भंडारण से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। वहीं लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने आरोप लगाया कि इज़राइल ने हथियारों को बनाया लेबनान की आर्थिक पुनर्बहाली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

| दावा | ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर से बड़ा हमला किया। |
| दावेदार | सदफ आफरीन |
| निष्कर्ष | ईरान द्वारा इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर से हमले का दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो अक्टूबर 2025 में इज़राइल द्वारा लेबनान पर हवाई हमले का है। |
