Home अन्य गुरूद्वारे में चुनाव प्रचार करने पर जेपी नड्डा को बाहर निकालने का दावा गलत है
अन्य

गुरूद्वारे में चुनाव प्रचार करने पर जेपी नड्डा को बाहर निकालने का दावा गलत है

Share
Share

सोशल मीडिया पर गुरूद्वारे में भाजपा नेता जेपी नड्डा का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि जेपी नड्डा गुरुद्वारे में माथा टेकने के बहाने बीजेपी का प्रचार करने पहुंचे थे जिसके बाद उन्हें संगत के लोगों ने धक्का देकर बाहर भगा दिया। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

अंशिका सिंह यादव ने एक्स पर लिखा, ‘बड़ी खबर गुरुद्वारे में माथा टेकने के बहाने BJP का प्रचार करने पहुंचे JP नड्डा को संगत के लोगों ने धक्का देकर बाहर भगाया ये भाजपा के बड़े नेता,अध्यक्ष है इनकी चाल हुई बेनकाब होना पड़ा भाजपा को शर्मसार , धर्म की गंदी राजनीति’

दिव्या कुमारी ने लिखा, ‘गुरूद्वारे मे मत्था टेकने के बहाने प्रचार करने पहुचे नड्डा संगत ने बाहर निकाला’

यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने रेलवे स्टेशन की दीवार तोड़ने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

फैक्ट चेक

पड़ताल में हमें जेपी नड्डा के एक्स हैंडल पर 15 नवंबर 2024 को किया गया एक पोस्ट मिला, जिसमें नड्डा को एक गुरुद्वारे में दर्शन करते देखा जा सकता है। नड्डा के एस पोस्ट से पता चला कि यह वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे स्थित गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार का है। जहाँ उन्होंने सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा में मत्था टेका।

वहीं पड़ताल में आगे हमें वायरल वीडियो पर गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार के अध्यक्ष गुरमुख सिंह का स्पष्टीकरण मिला। गुरमुख सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर बताया कि नड्डा का दौरा पूरी तरह से श्रद्धा पर आधारित था और चुनाव प्रचार का इससे कोई लेना-देना नहीं था। साथ ही उन्हें गुरद्वारे से बहार निकलने का दावा भी गलत है। गुरमुख सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डाजों बाबा श्री गुरुनानक देवजी के 555 वे प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर ठाणे स्थित हमारे गुरुद्वारा श्री दशमेश दरबार में गुरु ग्रंथ साहेबजी के और संगत के दर्शन हेतू आज आए थे। दर्शन के बाद नड्डा वापस लौट रहे थे तभी अचानक से कूछ मीडियाकर्मी बीच मे आए और कीर्तन की तरफ पीठ करके अपने वीडियो निकालने लगे। इसलिये उन सभी पत्रकारों को कीर्तन की तरफ पीठ करके खड़े होने के लिए मना किया गया।

Source: Facebook
दावा गुरूद्वारे मे मत्था टेकने के बहाने प्रचार करने पहुचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को संगत ने बाहर निकाला।
दावेदार अंशिका सिंह यादव व दिव्या कुमारी
निष्कर्षजेपी नड्डा गुरद्वारे में चुनाव प्रचार करने नहीं गए थे। नड्डा का दौरा पूरी तरह से श्रद्धा पर आधारित था और चुनाव प्रचार का इससे कोई लेना-देना नहीं था। साथ ही उन्हें गुरूद्वारे से बहार निकलने का दावा भी गलत है।

Share