बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है। सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए अलग-अलग वादें कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि बिहार में नीतीश सरकार ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। इसके तहत बिहार में अब 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।
प्रतिक पटेल ने एक्स पर सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मुफ़्त में बिजली देने से ज्यादा ग़लत काम कोई हो ही नहीं सकता – नीतीश कुमार अब नीतीश सरकार खुद 100 यूनिट फ्री बिजली देने पर विचार कर रही है। इससे साफ़ पता चलता है सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं। वैसे तेजस्वी सरकार बनाइए और 200 यूनिट फ्री बिजली पाइए. ये हमारा वादा है।’
मुफ़्त में बिजली देने से ज्यादा ग़लत काम कोई हो ही नहीं सकता – नीतीश कुमार
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) July 12, 2025
अब नीतीश सरकार खुद 100 यूनिट फ्री बिजली देने पर विचार कर रही है। इससे साफ़ पता चलता है सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं।
वैसे तेजस्वी सरकार बनाइए और 200 यूनिट फ्री बिजली पाइए. ये हमारा वादा है। pic.twitter.com/kFFLl25Mpa
मंजीत घोषी ने लिखा, ‘खबर आ रही है कि नीतीश कुमार की सरकार फैलसा ले ली है कि बिहार में अब 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी बाकी ये नीतीश जी का पुराना बयान है की बिजली मुफ्त में देना सबसे बड़ा अपराध है’
सीमाब अख्तर ने लिखा, ‘बिजली कभी किसी को मुफ्त में नहीं देना चाहिए, मौजूदा नीतीश सरकार 100 यूनिट बिजली फ्री देने का एलान कर रही है,’
वहीं अर्जुन यादव के साथ-साथ प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल न्यूज़ 18 और NDTV ने भी बिहार में 100 यूनिट फ्री बिजली देने की खबर चलाई है।
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों द्वारा ई-रिक्शा तोड़ने का वायरल वीडियो एक साल पुराना है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें बिहार में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की खबरों पर राज्य सरकार का स्पष्टीकरण मिला। बिहार सरकार के वित्त विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक प्रेस रिलीज जारी कर इन खबरों को गलत, भ्रामक और तथ्यहीन बताया गया है। वित्त विभाग ने बताया कि ऐसा कोई निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है और न ही ऐसी किसी योजना को स्वीकृति दी गई है।
| दावा | बिहार में नीतीश सरकार ने 100 यूनिट फ्री बिजली देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। |
| दावेदार | प्रतीक पटेल, सीमाब अख्तर, न्यूज़ 18, ndtv व अन्य |
| निष्कर्ष | बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि 100 यूनिट फ्री बिजली देने का कोई प्रस्ताव मंजूर नहीं किया गया है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। |
