Home अन्य हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद पंखुड़ी अवस्थी को जुड़वा बच्चे पैदा होने का दावा भ्रामक है
अन्य

हनुमान चालीसा पढ़ने के बाद पंखुड़ी अवस्थी को जुड़वा बच्चे पैदा होने का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर नवभारत टाइम्स का एक ग्राफ़िक वायरल है। वायरल ग्राफ़िक में एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी द्वारा अपनी प्रेगनेंसी को लेकर दिया गया बयान लिखा है। जिसमें लिखा है, ‘मैंने 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ी और जुड़वा बच्चे हो गए।’ सोशल मीडिया पर इस ग्राफ़िक को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पंखुड़ी अवस्थी को 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से जुड़वा बच्चे हो गए। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

आफरीन नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘अगर आप जानती थी 50 बार पढ़ने से ही जुड़वाँ बच्चे हो जाएंगे तो फिर शादी क्यों की मैडम, आपको पति की जरूरत ही नहीं थी।’

जितेंदर कुमार ने लिखा, ‘मैने हनुमान चालीसा पढ़ी ,जब जुड़वा बच्चे हुए। पंखुड़ी अवस्थी ~टीवी एक्ट्रेस भाई हनुमान जी अलग से आए थे क्या?’

कारन यादव ने लिखा, ‘”मैं 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ी और जुड़वा बच्चे हो गए” :- पंखुड़ी अवस्थी, टीवी एक्ट्रेस’

वहीं मुकेश त्यागी और डॉ. सुनील किरण ने भी इसी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: ‘ब्राह्मणों की बेटी दलितों के घर ब्याहने से मिटेगा जातिवाद: मोहन भागवत’, ABP न्यूज़ का यह ग्राफ़िक एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें BollywoodShaadis.com की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, पंखुड़ी अवस्थी ने एक पॉडकास्ट में पहली बार अपनी पहली गर्भावस्था में आई परेशानियों और अपने जुड़वा बच्चों के बारे में पता चलने के बारे में बात की है।

Source: BollywoodShaadis.com

रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट The Motherhood Journey में पंखुड़ी ने बताया कि वह नायगांव में शूटिंग कर रही थीं और जब वह सेट से लौटीं तो उनके पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा था। जब दूसरे दिन वह वॉशरूम गईं तो खून देखा और वह रोने लगीं। पंखुड़ी को लगा उनका मिसकैरेज हो गया। उन्होंने गौतम को जगाया और उनके साथ डॉक्टर के पास गईं। वहां उनसे फौरन सब छोड़कर बेड रेस्ट के लिए कहा। साथ ही 5 घंटे बाद मिलने के लिए बुलाया।

पंखुड़ी ने बताया कि उस दौरान उन्होंने 100 या 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का फैसला किया। क्योंकि जब डर में होती हैं तो वह यही करती हैं। उन्होंने कहा ‘मैं लेटी हुई थी, मैंने हनुमान चालीसा को अपने पेट पर रखा और उसका पाठ करती रही।’ ‘गौतम बीच में सो गया, लेकिन मैं तब तक पाठ करती रही जब तक कि डॉक्टर के पास दोबारा पहुंचने का समय नहीं हो गया।’ जब गौतम और पंखुड़ी डॉक्टर से मिले तो उन्हें बताया गया कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।

दावा पंखुड़ी अवस्थी को 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से जुड़वा बच्चे हो गए।
दावेदार आफरीन
निष्कर्ष 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ने की वजह से जुड़वा बच्चे होने का दावा गलत है। पंखुड़ी अवस्थी के बयान को तो मरोड़ कर पेश किया गया है। असल में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी प्रेगनेंसी के दौरान हुई मिसकैरेज के बारे में बताया है, जहाँ वह इलाज के दौरान बहुत घबरा गई थी और अपने डर को भागने के लिए उन्होंने 50 बार हनुमान चालीसा पढ़ी थी।

Share