सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वीडियो में सेना के जवान और यात्री एक ट्रेन को धक्का लगाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।
नाजरीन अख्तर ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘ये क्या भई अब ये दिन भी देखने पड़ेंगे वैसे तो मोई जी को आना था ट्रेन को धक्का देने के लिए, क्योंकि भारत के महान कार्य की लिए महान आदमी का होना बहुत जरूरी है। यात्रीगढ़ कृप्या ध्यान दें, देश सुरक्षित हाथों में है, टेंशन लेने का नहीं टेंशन देने का okay’
ये क्या भई अब ये दिन भी देखने पड़ेंगे🤔
— Adv.Nazneen Akhtar (@NazneenAkhtar23) May 17, 2025
वैसे तो मोई जी को आना था ट्रेन को धक्का देने के लिए, क्योंकि भारत के महान कार्य की लिए महान आदमी का होना बहुत जरूरी है।
यात्रीगढ़ कृप्या ध्यान दें, देश सुरक्षित हाथों में है, टेंशन लेने का नहीं टेंशन देने का okay🤟😎 pic.twitter.com/4RRv1DxAaU
यह भी पढ़ें: अमेठी में दो युवकों की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम का रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें NDTV के यूट्यूब चैनल पर 10 जुलाई 2023 को अपलोड मिला। NDTV के मुताबिक यह वीडियो हावड़ा से सिकंदराबाद जाने वाली फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन का है, जिसमें आग लग गई थी जिसके बाद यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर ट्रेन को आग लगे हुए डिब्बों से अलग किया।
तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 12703, फलकनुमा एक्सप्रेस में आग लग गई। यह घटना यदाद्री-भोंगीर क्षेत्र के बोम्मईपल्ली में पगिडीपल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। जानकारी लगते ही आनन-फानन में यात्रियों ने चेन खींच दी और पास के भोंगीर फायर स्टेशन को सुचना दी। समय रहते ही सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए और कोई हताहत या घायल नहीं हुआ।
इस वीडियो को लेकर रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल Spokesperson Railways से जानकारी दी कि ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद डिब्बों को अलग करने के लिए एक इंजन भेजा गया था। हालांकि, इससे पहले ही स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी और रेलवे अधिकारी तुरंत हरकत में आए और आग की चपेट में आए डिब्बों को बाकी डिब्बों से अलग करना शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि यह वीडियो पहले भी इसी तरह के दावों के साथ वायरल हुआ था। उस समय भी ओनली फैक्ट ने इसका फैक्ट चेक किया था।
| दावा | यात्रियों ने ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट किया। |
| दावेदार | नाजरीन अख्तर |
| निष्कर्ष | यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर स्टार्ट करने का दावा गलत है। असल में ट्रेन में आगा लग गई थी जिसके बाद सभी ने तत्परता दिखाते हुए धक्का देकर बाकी डिब्बों को आग लगे हुए डिब्बों से अलग किया। |
