Home राजनीति वोट चोरी के विरोध में जनता द्वारा बीजेपी नेता की कार पर काले झंडे फेंकने का दावा भ्रामक है
राजनीति

वोट चोरी के विरोध में जनता द्वारा बीजेपी नेता की कार पर काले झंडे फेंकने का दावा भ्रामक है

Share
Share

सोशल मीडिया पर भीड़ द्वारा एक कार पर काले झंडे फेकने का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि कार में बीजेपी नेता सवार है, जिन्हें जनता खदेड़ते हुए भगा रही है। इस वीडियो को राहुल गाँधी द्वारा कथित वोट चोरी के खुलासे के बाद का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला।

लावण्या बल्लाल जैन ने एक्स पर लिखा, ‘क्या मुख्यधारा के मीडिया ने यह फुटेज दिखाया है? भाजपा को मतदाता खदेड़ रहे हैं।’

VIZHPUNEET नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘क्या मुख्यधारा मीडिया ने यह फुटेज दिखाया है?’

यह भी पढ़ें: ‘भारतीय सेना के भगवाकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकती….’, कर्नल सोफिया कुरैशी का वायरल वीडियो एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें The Hill News नाम के एक्स हैंडल पर 26 जुलाई 2025 को पोस्ट मिली। पोस्ट के मुताबिक यह वीडियो हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी का है। जगत सिंह नेगी जब हिमाचल के मंडी जिले के आपदा प्रभावित सिराज घाटी में पहुंचे तो लोगों ने उनकी गाड़ी पर काले झंडे फेके।

मिली जानकारी से गूगल सर्च करने पर हमें 25 जुलाई 2025 को प्रकाशित दैनिक भास्कर और न्यूज़ 18 की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता व हिमाचल सरकार में राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री तीन दिन के सराज विधानसभा के दौरे पर थे। वह आपदा प्रभावितों से मिल रहे थे और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे रहे थे। थुनाग से हॉर्टिकल्चर कालेज शिफ्ट करने के बाद बीजेपी ने उनका विरोध किया।

Source: X

आपदा के 25 दिन बाद जब मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को सराज दौरे पर आए तो जंजैहली में उन्हें लोगों और भाजपा वर्करों ने काले झंडे दिखाए। लोगों ने कॉलेज को शिफ्ट ना करने की मांग मंत्री से की थी लेकिन इस दौरान कोई ठोस जवाब मंत्री जगत सिंह नेगी ने नहीं दिया तो लोग भड़क गए। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने यह साजिश रची है। काफी देर तक जगत सिंह नेगी रेस्ट हाउस में फंसे रहे और फिर जब वह जाने लगे तो महिलाएं और अन्य लोग वहां पर गाड़ी के आगे खड़े हो गए। इस दौरान काले झंडे फेंके गए और एक जूता भी मंत्री की गाड़ी पर फेंका गया। इस मामले में पुलिस ने 57 लोगों पर केस दर्ज किया है।

दावाबीजेपी नेता की कार पर जनता ने काले झंडे फेंके हुए उन्हें खदेड़ा।
दावेदारलावण्या बल्लाल जैन
निष्कर्षबीजेपी नेता की कार पर काले झंडे फेंकने का दावा गलत है। वायरल वीडियो हिमाचल के कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी का है।


Share