सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल है। वीडियो में तेजस्वी यादव बिहार चुनाव में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई को अपना मुद्दा बता रहे हैं। वहीं अपने भाषण में पीएम मोदी भी कहा कि एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई , नौजवानों को कमाई और किसानों को सिचाई पर बल दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव के मुद्दों की नकल करनी की है।
राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक एक्स हैंडल ने लिखा, ‘जो जनता के मुद्दे हैं वही जनता के नेता @yadavtejashwi जी के मुद्दे हैं! पूरा बिहार जानता है कि पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई तेजस्वी यादव जी के मुद्दे हैं! नौकरी, रोजगार, पलायन, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कानून व्यवस्था..…. यही बिहार की जनता के मुद्दे हैं और यही उनके प्रिय नेता #TejashwiYadav जी के मुद्दे हैं! प्रधानमंत्री मोदी ने मुद्दों को भटकाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बिहार में उनकी एक नहीं चली! मजबूर होकर जुमलेबाज मोदी जी को भी #तेजस्वी यादव जी के मुद्दों की ही नकल करनी पड़ रही है! नकल तो नकल, हू-ब-हू तेजस्वी जी के उन्हीं शब्दों की नकल करने पर मजबूर हो गए हैं नरेंद्र मोदी!! जब असल मौजूद है तो नकल के पीछे क्यों भागेगा बिहार? अपने ही बिहारी बेटे को चुनेगा बिहार और बनाएगा अबकी #तेजस्वी_सरकार!!’
जो जनता के मुद्दे हैं वही जनता के नेता @yadavtejashwi जी के मुद्दे हैं! पूरा बिहार जानता है कि पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई तेजस्वी यादव जी के मुद्दे हैं!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 3, 2025
नौकरी, रोजगार, पलायन, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कानून व्यवस्था..…. यही बिहार की जनता के मुद्दे हैं… pic.twitter.com/llVT7dTtDc
लालू यादव ने लिखा, ‘नौजवान तेजस्वी ने अपनी भाषा की मर्यादा, शालीनता, सहनशीलता, आचरण, लोक व्यवहार और जमीनी मुद्दों की परख और उनके गहन अध्ययन की बदौलत नफ़रत की जुबान बोलने वाले बुजुर्ग प्रधानमंत्री को अपने एजेंडे पर आने को मजबूर ही नहीं किया बल्कि एनडीए और भाजपाइयों ने तेजस्वी की घोषणाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की नकल के साथ-साथ उनकी शब्दावली भी कॉपी कर ली।’
नौजवान तेजस्वी ने अपनी भाषा की मर्यादा, शालीनता, सहनशीलता, आचरण, लोक व्यवहार और जमीनी मुद्दों की परख और उनके गहन अध्ययन की बदौलत नफ़रत की जुबान बोलने वाले बुजुर्ग प्रधानमंत्री को अपने एजेंडे पर आने को मजबूर ही नहीं किया बल्कि एनडीए और भाजपाइयों ने तेजस्वी की घोषणाओं एवं… pic.twitter.com/hXP9SdrwQp
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 2, 2025
तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘देख रहे हो विनोद?’
देख रहे हो विनोद? pic.twitter.com/Tvl12QqMIV
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 3, 2025
यह भी पढ़ें: बिहार में भाजपा की रैली में कुर्सियां तोड़ने का दावा भ्रामक है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान पीएम मोदी का वीडियो हमें 2 नवंबर 2025 को पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। जिसके मुताबिक यह वीडियो आरा में एक जनसभा का है। वीडियो में ठीक 6:51 मिनट पर पीएम मोदी ने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई का नारा दिया।
पड़ताल में आगे हमें पीएम मोदी का एक और वीडियो मिला जिसमें उन्होंने पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई का नारा दिया है। यह वीडियो हमें 7 दिसंबर 2018 को DeshGujaratHD के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। दैनिक जागरण के 75वें वर्षगांठ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण देते हुए ठीक 31:18 मिनट पर कहा कि अब देश अगले युग में प्रवेश के लिए तैयार है। इसके लिए सरकार ने विकास की पंचधारा के रूप में बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई, मरीजों की दवाई, किसानों को सिंचाई और जन-जन की सुनवाई को सूत्रवाक्य बनाया है।
पीएम मोदी के इस नारे को PMO India के एक्स हैंडल ने भी 8 दिसंबर 2018 को पोस्ट किया था।
| दावा | प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव के मुद्दों नकल करनी पड़ रही है। |
| दावेदार | RJD और लालू यादव |
| निष्कर्ष | पीएम मोदी द्वारा तेजस्वी यादव के नारे की नकल करने का दावा गलत है। असल में पीएम मोदी ने यह नारा साल 2018 में दिया था। |
