भारत के करीबी दोस्त रूस द्वारा पकिस्तान को फाइटर जेट इंजन देने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि रूस, पाकिस्तान को चीनी फाइटर जेट जेएफ-17 के लिए RD-93 MA इंजन दे रहा है। शल मीडिया पर इसे प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की एक बड़ी विफलता के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि वर्षों की तथाकथित पर्सनल डिप्लोमेसी और हाई-प्रोफाइल विदेश दौरों के बावजूद भारत अपने सबसे पुराने सहयोगी रूस को भी पाकिस्तान को हथियार देने से रोकने में नाकाम क्यों रहा।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि रूस द्वारा पाकिस्तान को JF-17 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत RD-93MA इंजन आपूर्ति का निर्णय भारत की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जून 2025 में विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बावजूद यह सौदा आगे बढ़ रहा है। इससे साफ होता है कि प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत कूटनीति, जिसमें दिखावे और छवि निर्माण को प्राथमिकता दी गई, ठोस परिणाम देने में विफल रही है। भारत न तो रूस को पाकिस्तान को हथियार देने से रोक पाया और न ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर सका। उल्टे, पाकिस्तान को अमेरिका, रूस और चीन से समर्थन मिल रहा है, जबकि उसके नेतृत्व की भड़काऊ नीतियां आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि बनी हुई हैं।’
The Modi government must explain why Russia – once India’s most reliable strategic ally – has chosen to ignore New Delhi’s appeals and proceed with supplying advanced RD-93MA engines to Pakistan’s fleet of Chinese-made JF-17 fighter jets. The latest Block III variant of this…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 4, 2025
वीना जैन ने लिखा, ‘ब्रेकिंग! रूस ने भारत की अपील ठुकरा दी है और अब वह पाकिस्तान के JF-17 ब्लॉक-III लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत RD-93MA इंजन की आपूर्ति करेगा। कोई भी मीडिया इस डिप्लोमैटिक फेलियर की खबर नहीं दिखा रहा है। अंधभक्तों को इसकी जानकारी कभी नहीं होगी और वे विश्वगुरु के भ्रम में ही जीते रहेंगे।’
Breaking!🚨
— Veena Jain (@Vtxt21) October 4, 2025
Russia has rejected India’s request & will supply advanced RD-93MA engines for Pakistan’s JF-17 Block III fighter jets
No media is reporting this diplomatic failure of Modi, Andh bhakts will never come to know about this & continue living in Vishwaguru delusion 😵💫 pic.twitter.com/u3SFdMMxtV
World Updates नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘रूस ने भारत की अपील ठुकरा दी है और अब वह चीन के साथ मिलकर बनाए जा रहे पाकिस्तान के JF-17 ब्लॉक-III लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत RD-93MA इंजन की आपूर्ति करेगा। भारत, जो लंबे समय से मास्को का सहयोगी रहा है, ने पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए रूस से इस सौदे को रोकने का आग्रह किया था, लेकिन क्रेमलिन ने इस अपील को नज़रअंदाज़ कर दिया।’
Breaking:
— World updates (@itswpceo) October 4, 2025
Russia has rejected India’s request and will supply advanced RD-93MA engines for Pakistan’s JF-17 Block III fighter jets, which are co-produced with China.
India, a longtime ally of Moscow, had urged Russia to halt the deal due to tensions with Pakistan, but the… pic.twitter.com/uBkjQ3aNDr
यह भी पढ़ें: यूपी में उधार न लौटाने पर दोस्त की चिता को पीटने का दावा गलत है
फैक्ट चेक
पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 4 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित WION की एक रिपोर्ट मिली। जिसके मुताबिक, रूस ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि मॉस्को ने पाकिस्तान को JF-17 थंडर ब्लॉक-3 फाइटर जेट के लिए RD-93MA इंजन की आपूर्ति करने का फैसला किया है। WION ने एक रूसी सूत्र के हवाले अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस तरह के किसी भी घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्र ने कहा कि कोई व्यक्ति असाधारण रूप से दोनों देशों के बीच मजबूत और दीर्घकालिक सहयोग में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान के साथ इस स्तर का सहयोग नहीं है, जिससे भारत असहज महसूस करे।

| दावा | रूस, पाकिस्तान को चीनी फाइटर जेट जेएफ-17 के लिए RD-93 MA इंजन दे रहा है। |
| दावेदार | जयराम रमेश, वीना जैन व अन्य |
| निष्कर्ष | रूस द्वारा पाकिस्तान को जेएफ-17 फाइटर जेट का इंजन देने का दावा फर्जी है। रूसी सूत्र ने स्पष्ट किया है कि रूस की पकिस्तान से ऐसी कोई डील नहीं हुई है। |
