Home धर्म अमेठी में दो युवकों की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है
धर्म

अमेठी में दो युवकों की हत्या में जातिगत एंगल नहीं है

Share
Share

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शादी समारोह में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि अमेठी के गौरीगंज में डीजे बजाने के विवाद में ठाकुरों ने दो दलित युवकों की कर दी। हालांकि पड़ताल में इस घटना में कोई जातिगत एंगल नहीं पाया गया।

सपा नेता जितेंद्रे वर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘यूपी अमेठी के गौरीगंज में डीजे बजाने के विवाद में मुख्यमंत्री जी के सजातीय गुंडों ने आशीष और रवि दो दलित युवकों की लोहे की रॉड और लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी मृतकों के परिजनों ने रोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया’

आतिफ खान ने लिखा, अमेठी गौरीगंज डीजे बजाने को लेकर हुए ठाकुरों ने किया बवाल में मृतक दोनों दलित युवकों का शव रोड पर रखकर गांव वालों का प्रदर्शन’

स्वतंत्र सिंह राणा ने लिखा, ‘DJ बजाने पर दो दलितों की हत्या, अमेठी की घटना, योगी के सजातियों ने किया हमला’

ओमकार यादव ने लिखा, ‘यूपी अमेठी के गौरीगंज में डीजे बजाने के विवाद में मुख्यमंत्री जी के सजातीय गुंडों ने आशीष और रवि दो दलित युवकों की लोहे की रॉड और लाठी से पीट पीटकर हत्या कर दी मृतकों के परिजनों ने रोड़ पर शव रखकर प्रदर्शन किया’

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में प्राइमरी टीचर द्वारा स्कूल में रील बनाने का दावा भ्रामक है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 5 मई 2025 को प्रकाशित जागरण और अमर उजाला की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव की है। क्षेत्र के ही पूरे लोधन राजगढ़ निवासी आशीष (19) गांव के ही रवि (18) के साथ शनिवार की रात सरैया गांव अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बरात में आए आरोपितों से भोजन करते समय इनका विवाद हुआ। रोटी कम पड़ने पर बरातियों ने खाना बनाने वालों पर अपना गुस्सा उतरा। जिसके बाद माहौल और खराब हो गया।

Source: Jagran

ग्रामीणों की माने तो दोनों ही तरफ के युवा शराब के नशे में थे। डीजे व खाना बनाने वाले सभी रवि व आशीष के गांव राजगढ़ के आसपास के ही थे। ऐसे में यह दोनों बरातियों के निशाने पर आ गए। इसके बाद रवि और आशीष का डीजे पर डांस करने को लेकर बरातियों से कहासुनी भी हो गई। बताया गया कि इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर वहां से निकल आए। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और दोनों गिर गए। 

इसी दौरान पीछा करके आए दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। घटना देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। इससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय आशीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के दौरान कुछ ही घंटों में रवि की सांसें थम गईं।

वहीं अमेठी पुलिस ने एक्स पर एक प्रेस रिलीज जारी कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में खाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उर्फ शानू पुत्र छोटेलाल, दीपक पुत्र राम बिहारी, संदीप उर्फ मालिक पुत्र श्रीराम , शिवा पुत्र रामकुमार, संदीप पुत्र ददन और हल्ला उर्फ लल्ला पुत्र हरिश्चंद्र शामिल हैं।

दावा अमेठी के गौरीगंज में डीजे बजाने के विवाद में ठाकुरों ने दो दलित युवकों की हत्या कर दी।
दावेदार जितेंदर वर्मा, आतिफ खान, ओमकार यादव व अन्य
निष्कर्ष अमेठी में शादी समारोह में ठाकुरों द्वारा दलित युवकों की हत्या का दावा भ्रामक है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी ठाकुर नहीं हैं। दोनों पक्षों में खाने और डीजे को लेकर विवाद हुआ था।
Share