सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट में खाना खाते कुछ युवकों का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है जहां कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध लकी ढाबे में कावड़ियों ने वेज बिरयानी में चिकन की हड्डी मिलने पर तोड़फोड़ की थी। लेकिन ढाबे की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि कावड़ियों को पैसा ना देना पड़ें इसलिए उन्होंने खुद अपनी प्लेट में हड्डी रखी थी।
गौरव कुशवाहा ने एक्स पर वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘कावड़ यात्रा पर तो निकलेंगे लेकिन जेब में ढाबे का पैसा देने की भी ताकत नहीं है.! कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध लकी ढाबे में जिन कावड़ियों की वेज बिरयानी में चिकन की हड्डी मिलने पर तोड़फोड़ मचा दी थी.! ढाबा संचालक ने उसका CCTV फुटेज वायरल कर दिया है,अब आप साफ देख सकते है कि कैसे पैसा ना देना पड़ें इसलिए खुद अपनी प्लैट में उस हड्डी को रख देते है.!’
कावड़ यात्रा पर तो निकलेंगे लेकिन जेब में ढाबे का पैसा देने की भी ताकत नहीं है.!😂
— Gaurav Kushwaha-Journalist (@Newscopgaurav) August 3, 2025
कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध लकी ढाबे में जिन कावड़ियों की वेज बिरयानी में चिकन की हड्डी मिलने पर तोड़फोड़ मचा दी थी.!
ढाबा संचालक ने उसका CCTV फुटेज वायरल कर दिया है,अब आप साफ देख सकते है कि… pic.twitter.com/ttiDgutEWi
खालिद ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश : वेज बिरयानी मे हड्डी रखकर बवाल काटा! कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध लकी ढाबे में कावड़ियों की वेज बिरयानी में चिकन की हड्डी मिलने पर तोड़फोड़ की थी! ढाबा संचालक ने CCTV फुटेज वायरल किया साफ देख सकते है पैसा ना देना पड़ें इसलिए खुद अपनी प्लेट में हड्डी रख देते है!’
उत्तर प्रदेश : वेज बिरयानी मे हड्डी रखकर बवाल काटा!
— Khalid (@Journo_Khalid) August 3, 2025
कावड़ यात्रा के दौरान शुद्ध लकी ढाबे में कावड़ियों की वेज बिरयानी में चिकन की हड्डी मिलने पर तोड़फोड़ की थी!
ढाबा संचालक ने CCTV फुटेज वायरल किया साफ देख सकते है पैसा ना देना पड़ें इसलिए खुद अपनी प्लेट में हड्डी रख देते है! pic.twitter.com/OzukZa6rRp
सबा खान ने लिखा, ‘ये वही कावड़ यात्रियों का CCTV फुटेज है, जहां वेज़ बिरयानी में हड्डी मिलने का आरोप लगाकर कावड़ियों ने शुद्ध लकी ढाबे में तोड़ फोड़ की थी, अब ढाबा संचालक ने सीसीटीवी फुटेज वायरल किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कावड़िए अपनी जेब से हड्डी निकाल कर खाने में डाल लेते है ताकि खाने के पैसे ना देना पड़े, यानी कावड़ की शुद्धता और सुरक्षा के लिए हड्डी साथ में जा रही थी,’
ये वही कावड़ यात्रियों का CCTV फुटेज है,
— Saba Khan (@sabakhan21051) August 3, 2025
जहां वेज़ बिरयानी में हड्डी मिलने का आरोप लगाकर कावड़ियों ने शुद्ध लकी ढाबे में तोड़ फोड़ की थी,
अब ढाबा संचालक ने सीसीटीवी फुटेज वायरल किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कावड़िए अपनी जेब से हड्डी निकाल कर खाने में डाल लेते है ताकि खाने… pic.twitter.com/sv3nhgYhcw
स्मार्ट खबरी नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर में लकी शुद्ध ढाबा पर खाने में हड्डी मिलने पर कावड़ यात्रियों ने ढाबा पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया था। ढाबा संचालक ने अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिससे यह पता चलता है कि कावड़ियों ने खुद हड्डी रखा था’
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर में लकी शुद्ध ढाबा पर खाने में हड्डी मिलने पर कावड़ यात्रियों ने ढाबा पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया था। ढाबा संचालक ने अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिससे यह पता चलता है कि कावड़ियों ने खुद हड्डी रखा था। pic.twitter.com/95Ey3X1MzV
— Smart Khabari (@SmartKhabari) August 3, 2025
वहीं यूथ आर्मी, वसीम जैदी, दविंदर पाल सिंह, प्रिया राणा और मुकेश गुप्ता ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में कांवड़ियों द्वारा मुस्लिम युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने का दावा गलत है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान हमें 14 जुलाई 2025 को प्रकाशित अमर उजाला की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरनगर में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित लक्की शुद्ध भोजनालय पर खाना खा रहे कांवड़ियों ने ढाबा मालिक के मुस्लिम होने का पता चलने पर हंगामा किया। दरअसल, सैनी भट्टा तिराहे पर स्थित लक्की शुद्ध भोजनालय पर कांवड़ियों की बस आकर रूकी। इसके बाद कांवड़िये खाना खाने लगे। कस्बा निवासी एक युवक ने कांवड़ियों को बताया कि यह मुस्लिम युवक का ढाबा है, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। कांवड़ियों और ढाबा संचालक के बीच बहस शुरू हो गई और विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांवड़ियों से पूछा जा रहा है ‘क्या आपको पता नहीं था कि यह मुस्लिम युवक का ढाबा है?’ इस पर कांवड़ियों ने जवाब दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और बोर्ड पर भी कहीं नाम नहीं लिखा था। वीडियो में कांवड़ियों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही थी कि ढाबे पर असली नाम लिखा जाए, ताकि ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी रहे कि यह किसका भोजनालय है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कर ढाबे से रवाना किया।

वहीं 14 जुलाई 2025 को प्रकाशित ABP न्यूज़ की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कांवड़ियों से विवाद के बाद लक्की शुद्ध भोजनालय पर लगा पुराना बोर्ड हटा दिया गया है अब जो नया बोर्ड लगाया गया है, उसमें ढाबा संचालक फ़ैज़ान का नाम साफ-साफ लिखा गया है और जिस ढाबे पर विवाद हुआ था उसके बोर्ड पर भी लक्की शुद्ध भोजनालय की जगह न्यू लक्की शुद्ध भोजनालय लिखा हुआ है। ढाबा संचालक फ़ैज़ान का कहना है कि पहले जो बोर्ड था जिस पर संचालक का नाम ना लिखे होने का विवाद था वह एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी का विज्ञापन बोर्ड था जिसमें कंपनी की ओर से ढाबा संचालक का नाम नहीं लिखा जाता, वहीं, दुकान के भीतर हमेशा से FSSAI का प्रमाण पत्र लगा हुआ है, जिस पर मालिक का नाम स्पष्ट है।
वहीं युवकों द्वारा वेज बिरयानी में हड्डी मिलाने के वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें 3 अगस्त 2025 को NDTV के एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। यह वीडियो गोरखपुर का बताया गया है। NDTV और दैनिक भास्कर के मुताबिक गोरखपुर के शास्त्री चौक पर स्थित एक ‘बिरयानी बे’ नाम का रेस्टोरेंट हैं। 31 जुलाई गुरुवार की रात करीब 12 से 13 लोग रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे। इनमें कुछ युवकों ने वेज तो कुछ नॉन वेज का आर्डर दिया। इसी बीच एक युवक ने वेज थाली में हड्डी मिलने का आरोप लगाते ही हंगामा शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि इस रेस्टोरेंट में वेज थाली में, हड्डी मिलाकर खाना सर्व किया जा रहा है और सावन के महीने में धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की गई है।
लड़कों ने ही वेज बिरयानी में मिलाई थी हड्डी..CCTV से हुआ खुलासा
— NDTV India (@ndtvindia) August 3, 2025
बिरयानी बे रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में हड्डी डालने वाला एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके पहले इसी रेस्टोरेंट का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बेज बिरयानी में हड्डी मिलने से हड़कंप मच गया था.… pic.twitter.com/I7WC91X7vY
हंगामा होता देख होटल मालिक रविकर सिंह ने उन्हें समझाया जब युवकों ने हंगामा ज्यादा करने लगे तो रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस बुलाई और कहा कि, वेज, नान वेज दोनों डीस अलग- अलग बन रहे हैं किसी के थाली में नहीं गया हड्डी सिर्फ इनके थाली में कैसे।संचालक ने कहा कि बिल ज्यादा आया ए पैसा नहीं देना चाहते हैं इस लिए हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने वहां की स्थिति और सीसीटीवी फुटेज देखे तो लड़कों को धक्का मार कर बाहर कर दिया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक खुद नॉनवेज प्लेट से हड्डी उठाकर वेज प्लेट में डाल रहा है।
पड़ताल में आगे हमें ‘बिरयानी बे’ के इंस्टाग्राम पर रेस्टोरेंट का फोन नंबर मिला। रेस्टोरेंट से बात करने पर उन्होंने हमें बताया कि रेस्टोरेंट में वेज खाने में हड्डी मिलाने वाले लड़के कांवड़िये नहीं थे।
| दावा | मुजफ्फरनगर में लकी शुद्ध ढाबा पर खाने में हड्डी मिलने पर कावड़ यात्रियों ने ढाबा पर तोड़फोड़ कर हंगामा किया। ढाबा संचालक ने अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिससे यह पता चलता है कि कावड़ियों ने खुद हड्डी रखा था। |
| दावेदार | सबा खान, वसीम जैदी, प्रिया राणा व अन्य |
| निष्कर्ष | मुजफ्फरनगर में कावड़ियों द्वारा खुद खाने में हड्डी मिलकर ढाबे पर तोड़फोड़ करने का दावा गलत है। असल में वायरल वीडियो गोरखपुर का है, जहां कुछ युवकों ने खुद ही वेज खाने में हड्डी मिलकर होटल में बवाल किया था। दोनों घटनाएं अलग-अलग हैं। |
