हालही में सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को लेकर एक पोस्ट वायरल है। पोस्ट में एक लड़की की तस्वीर साझा कर दावा किया जा रहा है कि वह मोहन भागवत की बेटी है, जिसका नाम रवीना शर्मा है। रवीना रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और उसका पिछले तीन वर्षों से एक मुस्लिम युवक रईस खान के साथ संबंध है। संघ प्रमुख मोहन भागवत रवीना का विवाह रईस खान से करवाने वाले हैं। हालांकि, हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी पाया गया है।
निदेश सूर्यवंशी ने एक्स पर लिखा, ‘…आरएसएस के प्रमुख सदस्यों मे से एक मोहन भागवत की बेटी है जो अब्दुल से शादी करने कि जिद कर बेटी है। रवीना शर्मा रसिया से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी तो वही पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे केरल के रईस खांन से इनका अटूट रिश्ता बन गया है। दोनों रसिया मे एक हॉस्टल के अंदर एक रुम में पिछले तीन साल से रह कहें है ओर अनगिनत बार एक दूसरे के साथ “ब्लेक कॉफी” भी पी चुके हैं। ..’
*फेसबुक पोस्ट आहे*
— निदेश सूर्यवंशी एडवोकेट _WITH INC (@Nidesh423) January 16, 2026
*सर्व OBC हिंदू बांधवांनी नक्की वाचावी.*
पापा पूरे दिन हिन्दू राष्ट्र बनाने कि बात करते हैं ओर मुस्लिम मुक्त देश बनाने कि बात करते है लेकिन बेटी अब्दुल रईस खांन को दिल दे बैठी है…।
जी हाँ ये आरएसएस के प्रमुख सदस्यों मे से एक मोहन भागवत
की बेटी है जो अब्दुल… pic.twitter.com/9HxB80UbQo
पीके मौर्यवंश की बेटी ने एक्स पर लिखा, ”ये BJP के पूर्व विधायक अनंत शर्मा की बेटी आरती शर्मा है जो अमेरीका मे रहकर मोडलिंग करती है ! पिछले आठ साल से अब्दुल नदीम की पत्नी बनकर साथ रह रही है,लेकिन अबतक शादी नही की है! अब दोनों मे अपने-अपने घरों पर शादी के लिए अर्ज़ी लगाई तो नदीम के घरवाले पहले तो नहीं माने थे लेकिन बाद मे सहमति दे दी…, लेकिन आरती शर्मा के पिता कि अभी भी इस रिश्ते को लेकर संदेह है कि कहीं समाज के लोग ये ना बोल दे कि इसने अपनी लडकी की शादी मुस्लिम लड़के से कराई है । वहीं मिस आरती शर्मा बोल चुकी हैं “पापा तुम्हारा दामाद सिर्फ़ अब्दुल नदीम ही बनेगा,नही तो कोई नहीं बनेगा”
ये BJP के पूर्व विधायक अनंत शर्मा की बेटी आरती शर्मा है जो अमेरीका मे रहकर मोडलिंग करती है !
— pk ..मौर्यवंश की बेटी (@speak000000) January 20, 2026
पिछले आठ साल से अब्दुल नदीम की पत्नी बनकर साथ रह रही है,लेकिन अबतक शादी नही की है!
अब दोनों मे अपने-अपने घरों पर शादी के लिए अर्ज़ी लगाई तो नदीम के घरवाले पहले तो नहीं माने थे लेकिन बाद… pic.twitter.com/eA5uG16y0I
साक्षी टॉक्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘…आरएसएस के प्रमुख सदस्यों मे से एक मोहन भागवतकी बेटी है जो अब्दुल से शादी करने कि जिद कर बेटी है।रवीना शर्मा रसिया से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी तो वही पर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे केरल के रईस खांन से इनका अटूट रिश्ता बन गया है।…….,’
यह भी पढ़ें: रामभद्राचार्य के नाम से ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों की शक्ति से पत्नी को माँ बनाने का बयान फर्जी है
फैक्ट चेक
दावे की पड़ताल में वायरल फोटो को रिवर्स सर्च करने पर हमें फोटो से समान दिखने वाली लड़की के कई फोटो और वीडियो thedimpleahuja नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट मिले। जिसे देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि ये फोटो रवीना शर्मा नहीं, बल्कि ब्यूटीशियन डिंपल आहूजा है।
पड़ताल में आगे हमें डिंपल आहूजा के इंस्टाग्राम बायो में संपर्क के लिए उनका नंबर मौजूद मिला। बायो में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क करने पर हमारी बात डिंपल आहूजा के मैनेजर मयूर से हुई। उन्होंने बताया कि डिंपल गुजरात के बड़ौदा की रहने वाली हैं और ब्यूटीशियन हैं। डिंपल ‘Nailed it’ नाम के लग्जरी सैलून ब्रांड की फाउंडर व सीईओ हैं। और उनका मोहन भागवत के परिवार से कोई लेना-देना नहीं है।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के विषय में कीवर्ड सर्च करने पर हमें वन इंडिया की यह रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक संघ के वरिष्ठ नेताओं की तरह मोहन भागवत ने भी अविवाहित रहकर अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित किया है।
| दावा | संघ के प्रमुख मोहन भागवत की बेटी रवीना शर्मा पिछले कई वर्षों से रईस खान के साथ संबंध में हैं और मोहन भागवत उनकी शादी मुस्लिम युवक से करवाने वाले हैं। |
| दावेदार | पीके मौर्यवंश की बेटी, निदेश सूर्यवंशी और साक्षी टॉक्स |
| निष्कर्ष | यह दावा गलत है। वायरल फोटो में नजर आ रही लड़की रवीना शर्मा नहीं, बल्कि डिंपल आहूजा है। मोहन भागवत की कोई बेटी नहीं है। |
यह भी पढ़ें: मेरठ की घटना में मृतक सोनू कश्यप दलित नहीं था
