सोशल मीडिया में एक युवक-युवती की तस्वीर का कॉलज वायरल है। इस कॉलज में दोनों किसी मीडिया संस्थान के साथ इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक बुर्कानशी तस्वीर को भी लगाया गया है। इस कॉलज को ‘हिंदू-मुस्लिम’ और ‘चाचा-भतीजी’ की शादी जैसे अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
बुशरा ने फोटो को शेयर कर लिखा, ”रिया ने भाग कर की मुस्लिम लड़के से शादी और उन्हें कहा कि मुझे मुस्लिम लड़के अच्छे लगते हैll” (Archived Link)
रिया ने भाग कर की मुस्लिम लड़के से शादी और उन्हें कहा कि मुझे मुस्लिम लड़के अच्छे लगते हैll pic.twitter.com/PNXNE4mD8P
— Bushra (@Bushraskmb) December 17, 2025
Hindi News नाम के फेसबुक पेज ने वायरल फोटो को शेयर कर लिखा, “दिल्ली के चांदनी चौक की रहने वाली रुबीना खान ने रवि तिवारी से शादी कर ली। रुबीना की शादी घर वाले जबरदस्ती एक अधेड़ उम्र के आदमी से करवाना चाह रहे थे और यही बात रुबीना को मंजूर नहीं थी। जिसकी वजह से उसने अपने प्रेमी रवि तिवारी के साथ शादी कर ली।” (Archived Link)
Priya Kumari ने अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो को शेयर कर लिखा, “बिहार के जमुई जिले में चाची और भतीजे में आपस में ही शादी कर ली। चाची संगीता शर्मा का पति दिल्ली कमाने गया हुआ था और वह भतीजे के साथ अकेली रहती थी। इसी बीच भतीजे से उसकी नजदीकी बन गई और उसने भतीजे को ही अपना पति बना लिया और मंदिर में शादी कर ली।” (Archived Link)
Khabri Tv ने भी अपने फेसबुक पेज पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब की रहने वाली अनामिका खान ने अपने फूफा के बेटे के साथ में शादी करने से इनकार कर दिया और पड़ोसी के साथ भाग गई। अनामिका खान का कहना है कि वह अपने भाई की बेगम नहीं बनना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने पड़ोसी सुनील यादव के साथ में शादी कर ली।” (Archived Link)
यह भी पढ़ें: क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र को लेकर रामभद्राचार्य का वायरल बयान फर्जी है
Fact Check
पड़ताल में हमने देखा कि इस कॉलज में माइक पर ‘The Public Khabar’ लिखा हुआ है। सर्च करने पर यह चैनल हमे यूट्यूब पर मिला। 7 अगस्त 2025 को इस वीडियो को ‘The Public Khabar’ पर पोस्ट किया गया है। इस यूट्यूब वीडियो के कैप्शन में इसे एचडीएफसी बैंक मैनेजर की इंस्टाग्राम लव स्टोरी बताया गया है।

इस वीडियो को अंत तक देखने पर पता चलता है कि यह वायरल कपल प्रतापगढ़ के कोमल राज और सतीश राज हैं। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पर कमेंट के जरिए हुई, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया। वीडियो में सतीश राज बताते हैं कि उन्हें कोमल की वीडियो देखकर उनसे प्यार हो गया और वे उनसे मिलने उनके घर चले गए। वीडियो में कहीं भी यह उल्लेख नहीं है कि दोनों चाचा-भतीजी हैं या लड़की मुस्लिम है।
पड़ताल के दौरान हमने ‘The Public Khabar’ के रिपोर्टर मुकेश यादव से संपर्क किया। फोन पर बातचीत में उन्होंने पुष्टि की कि वायरल फोटो कपल कोमल राज और सतीश राज की ही है, जो प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह फोटो दोनों के इंटरव्यू से ली गई है, जिसमें कोमल और सतीश अपनी लव स्टोरी साझा कर रहे हैं। रिपोर्टर मुकेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि वायरल फोटो में दिख रहा कपल हिंदू है, अलग अलग जाति से हैं और दोनों ने लव मैरिज की है।
| दावा | सोशल मीडिया पर कपल की फोटो को ‘हिंदू-मुस्लिम’ और ‘चाचा-भतीजी की शादी’ जैसे दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। |
| दावेदार | बुशरा, हिंदी न्यूज, प्रिया कुमारी और खबरी टीवी |
| निष्कर्ष | वायरल फोटो सतीश राज और कोमल राज की है। दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हिंदू हैं और दोनों ने लव मैरिज की है। |
यह भी पढ़ें: जींस पहने मैथिली ठाकुर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है
