सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति एक भाजपा नेता है जो महिलाओं से साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जिसके बाद महिलाओं ने मिलकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी। हालांकि पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ।
HARVEE नाम के एक्स हैंडल ने लिखा, ‘रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था । आज़ क़ाबू आया है । लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है।’
रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था ।
— H̤🅰️ⱤVÉÈ (@Entidoto) June 7, 2025
आज़ क़ाबू आया है ।
लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है ।🤣
pic.twitter.com/W29WTD0iy3
VOICE OF MUSLIM ने लिखा, ‘रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था । आज़ क़ाबू आया है । लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है।’
रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था ।
— VOICE OF MUSLIM (@Ind_SpeakMuslim) June 8, 2025
आज़ क़ाबू आया है ।
लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है ।🤣 pic.twitter.com/QHzFu5Rq8O
आशिफ रियाज़ ने लिखा, ‘रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था । आज़ क़ाबू आया है । लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है’
रोज़ रोज़ महिलाओं को छेड़ता था ।
— Ashif Reyaz (@AshifReyaz1) June 8, 2025
आज़ क़ाबू आया है ।
लगता है भाजपाई नेता की तबियत से धुलाई हो रही है ।🤣 pic.twitter.com/U1UQKdlaoH
यह भी पढ़ें: थाने में बुजुर्ग की पिटाई का वायरल वीडियो 7 साल पुराना है
फैक्ट चेक
वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 19 फरवरी 2021 को न्यूज़ 18 के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। वीडियो में बताया गया है कि यह यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के मंडी का है। जहाँ सड़क चौड़ीकरण को लेकर महिला मंडल और जमीन के मालिक के बीच विवाद हुआ।
पड़ताल में आगे हमें 20 फरवरी 2021 को प्रकाशित न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मंडी जिला की कोटली तहसील के तहत आने वाले सरवाल गांव की है। सरवाल गांव से होकर जाने वाली सड़क कुछ स्थानों पर काफी तंग है। महिला मंडल सलेतर की महिलाओं ने खुद ही सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया। चौड़ीकरण के चलते निजी भूमि में जब हस्तक्षेप हुआ तो उसने इसका विरोध किया। लेकिन विरोध पहले गाली गलौज तक पहुंचा और उसके बाद मारपीट तक की नौबत सामने आ गई। इसके बाद पुलिस चौकी कोटली में दोनों पक्षों ने आकर एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई थी।
| दावा | छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने मिलकर भाजपा नेता की पिटाई की। |
| दावेदार | आशिफ रियाज, voice of muslim व अन्य |
| निष्कर्ष | छेड़छाड़ करने पर महिलाओं द्वारा भाजपा नेता की पिटाई का दावा गलत है। वायरल वीडियो साल 2021 है। जहाँ हिमांचल के मंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद में महिलाओं ने इस व्यक्ति को पीटा था। |
