Home स्क्रिप्टेड-AI दिल्ली-जयपुर हाईवे के बिलबोर्ड पर लटकी थार का वीडियो AI जनरेटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

दिल्ली-जयपुर हाईवे के बिलबोर्ड पर लटकी थार का वीडियो AI जनरेटेड है

Share
Share

सोशल मीडिया पर एक रोड एक्सीडेंट का वीडियो वायरल है। वीडियो में एक महिंद्रा थार को हाईवे पर लगे बिलबोर्ड पर लटकी दिख रही है। इसे दिल्ली-जयपुर हाइवे पर थार के एक्सीडेंट का वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह वीडियो AI जनरेटेड पाया गया।

नरेंद्र प्रताप ने एक्स पर वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘दिल्ली-जयपुर हाइवे पर थार की उड़ान! @grok! क्या थार इतनी ऊंची उड़ान भर सकती है’

करिश्मा अजीज ने लिखा, ‘सड़क पर रफ़्तार, हवा में थार: साइनबोर्ड चीरते हुए बीच में जा फंसी गाड़ी! दिल्ली गुड़गांव: एक तेज़ रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल साइनबोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी उछलकर बोर्ड के बीचों-बीच जा फंसी, जिसे देख आसपास के लोग दंग रह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संभल कर चलिए अपनी गाड़ी को ‘विमान’ न समझें, ज़िंदगी साइनबोर्ड की तरह दोबारा नहीं लिखी जा सकती।’

तनवीर रंगरेज ने लिखा, ‘देख रहे हो भाई लोगो ये थार कहां नजर आ रही है ,, इसमें गलती थार की नहीं ना थार बनाने वाली कंपनी की ये थार मालिक की गलती है जानते हो क्यों मालिक ने ड्राइवर की जगह पायलट को स्टीयरिंग थमा दिया था , अब वो ठहरा पायलट रनवे पर पहले प्लेन दौड़ता है और फिर टेक ऑफ करता है , और फिर बाकी आप देख ही रहे हो लैंडिंग कहां हुई’

वहीं राधे मीणा, इंद्रजीत बराक और यूथ आर्मी ने भी इसी दावे के साथ शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के रीवा में महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ने का वीडियो दो साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर यह वीडियो हमें viiztrrix नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट मिला।

Source: Instagram

viiztrrix ने इंस्टाग्राम पर खुद को एक AI क्रिएटर बताया है। साथ ही उनके अकाउंट पर इस प्रकार के कई AI जनरेटेड वीडियो मौजूद हैं।

Source: Instagram
दावादिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलबोर्ड से टकराई महिंद्रा थार।
दावेदारकरिश्मा अजीज, तनवीर रंगरेज व अन्य
निष्कर्ष महिंद्रा थार के एक्सीडेंट का यह वीडियो AI जनरेटेड है। इंस्टाग्राम पर इसे viiztrrix नाम के एक AI कंटेंट क्रिएटर ने बनाया है।

Share