Home स्क्रिप्टेड-AI जेल से निकलते ही कुलदीप सेंगर को माला पहनकर स्वागत करने की तस्वीर AI जनरेटेड है
स्क्रिप्टेड-AI

जेल से निकलते ही कुलदीप सेंगर को माला पहनकर स्वागत करने की तस्वीर AI जनरेटेड है

Share
Share

उन्नाव गैंगरेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। हाई कोर्ट ने सेंगर की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर उसे जमानत देने का फैसका किया है। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर कुलदीप सिंह सेंगर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में कुलदीप सेंगर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बहार निकलते दिख रहे हैं। वहीं जेल से बहार कुछ लोग फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि जेल से निकलते ही आरएसएस के लोग कुलदीप सेंगर को माला पहनकर सम्मानित कर रहे हैं। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

करिश्मा अजीज ने एक्स पर लिखा, ‘मुबारक हो देशवासियों! यही है वह “हिंदू राष्ट्र” का सपना, जहाँ जेल से निकलते ही बलात्कारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया जाता है, याद रखना, आज किसी और की बहन-बेटी की इज़्ज़त लूटी गई है, कल यही भीड़ तुम्हारे दरवाज़े तक भी आ सकती है।’

सविता कुमारी ने लिखा, ‘जिस जाति में बलात्कारियों को भी माला पहनाकर स्वागत किया जाता है वो जाति बलात्कार और व्यभिचार नहीं करेगा तो क्या सदभावना यात्रा निकालेगा?’

संतोष यादव ने लिखा, ‘आख़िर ये कैसा समाज है जो बलात्कारियों का माला पहना कर स्वागत करता है?’

वहीं प्रियांक खडगे, अर्पित शर्मा, राजू परुलेकर, सत्यमेव जयते और पंखुड़ी पाठक ने भी इसी दावे के साथ तस्वीर शेयर की है।

यह भी पढ़ें : डॉलर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से वायरल पोस्टकार्ड एडिटेड है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर कुलदीप सेंगर की यह तस्वीर हमें किसी भी विश्वसनीय वेबसाइट पर पोस्ट नहीं मिली। इसके बाद decopy.ai टूल की मदद से वायरल तस्वीर की जांच करने पर पता चला कि यह तस्वीर AI जनरेटेड है।

Source: Decopy.ai
दावाजेल से निकलते ही आरएसएस के लोगों ने कुलदीप सेंगर को माला पहनकर स्वागत किया।
दावेदारकरिश्मा अजीज, सविता कुमारी, पंखुड़ी पाठक व अन्य
निष्कर्षजेल से निकलते ही कुलदीप सेंगर को माला पहनकर स्वागत करने की तस्वीर AI जनरेटेड है।
Share