Home धर्म गुजरात में दलित परिवार को पीटने की घटना 3 साल पुरानी है
धर्म

गुजरात में दलित परिवार को पीटने की घटना 3 साल पुरानी है

Share
Share

सोशल मीडिया पर अखबार में छपी एक खबर की कटिंग वायरल है। खबर की हेडलाइन है ‘राम मंदिर में जाने पर दलित परिवार की डंडे से पिटाई।’ दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर में जाने पर दलित परिवार को पीटा गया। हालांकि पड़ताल में यह घटना पुरानी निकली।

दिव्या कुमारी ने एक्स पर अखबार की कटिंग शेयर कर लिखा, ‘धर्म नहीं जाति देखकर पीटा गया जातंकवादी’

रितेश देशमुख नाम के पैरोडी हैंडल ने लिखा, ‘धर्म नहीं जाति देखकर दलित परिवार को पीटा गया है…’

दीपक सिंह ने लिखा, ‘जाति देखी , धर्म नहीं’

वहीं रेखा नाम के एक्स हैंडल ने भी इसी दावे के साथ पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: मुसलमानों से नफरत की वजह से युवक को पीटने का दावा भ्रामक, वायरल वीडियो पांच साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। इस दौरान हमें 29 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुजरात में भचाऊ तहसील के नेर गांव की है। भगवान राम के दर्शन करने आये एक दलित परिवार को गांव के ही करीब 17 लोगों ने जानलेवा हमला कर सभी को लहूलुहान कर दिया।

Source: Dainik Bhaskar

भचाऊ पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर को नेर गांव में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी। इसी मौके पर काफी संख्या में लोग नेर गांव में जमा थे। गांव में ही रहने वाला पीड़ित दलित परिवार भी मंदिर पहुंचा था। इसके बाद गांव के 17 शख्सों ने पीड़ितों के घर पर हमला बोल दिया था। आरोपियों ने अधेड़ महिला को भी नहीं छोड़ा था। परिवार को लहूलुहान करने के बाद लूटपाट और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया था।

दावाराम मंदिर में जाने पर दलित परिवार की डंडे से पिटाई।
दावेदारदिव्या कुमारी और रितेश देशमुख पैरोडी
निष्कार्षराम मंदिर में जाने पर दलित परिवार को पीटने की घटना साल 2021 की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कारवाई थी। इस घटना को हाल ही का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।

Share