Home अन्य बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर पुल गिरने की घटना एक साल पुरानी है
अन्य

बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर पुल गिरने की घटना एक साल पुरानी है

Share
Share

नदी पर बने एक पुल के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर बन रहा पुल गिर गया है। जिसमें कई श्रमिकों के दब कर मरने तथा, घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हालांकि हमारी पड़ताल में यह घटना एक साल पुरानी निकली।

शैलेंदर वर्मा ने एक्स पर वायरल वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘बिहार में सुपौल मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा #हादसा हो गया जिसमें कई #श्रमिकों के दबने, #घायल एवं मृ#त्यु होने की सूचना मिली है।’

दी टेलीकास्ट न्यूज़ ने लिखा, ‘बिहार में गिरा एक और पुल ! बिहार में सुपौल-मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे में कई श्रमिकों दबे, कई घायल. कुछ की मौत की आशंका. राहत एवं बचाव कार्य जारी.’

श्रीराम शर्मा ने लिखा, ‘बिहार में #सुपौल-#मधुबनी के बीच कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरा । जिसमें कई #श्रमिकों के दब कर मरने तथा , #घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है भ्रष्टाचार इस हद तक व्यापक है । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें तथा जो घायल हैं वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो’

वहीं अमित गाँधी, देवेंद्र पाल सिंह, शिव और व्रजेंद्र सिंह ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: मुरैना में छोटे भाई का शव गोद में लेकर बैठे बच्चे का वीडियो तीन साल पुराना है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 22 मार्च 2024 को न्यूज़ एजेंसी ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट मिला। पोस्ट में बताया गया है कि बिहार के सुपौल में भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया।

पड़ताल में आगे हमें 22 मार्च 2024 को प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का अचानक स्लैब गिर गया। पुल का एक हिस्सा उस समय गिर गया जब क्रेन से स्लैब उठाने का काम चल रहा था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए। सरकार ने मृतक मजदूर के परिजनों को 10 लाख रूपए का मुआवज़ा और घायल मजदूरों के परिजन को एक-एक लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की थी। वहीं हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए थे।

दावाबिहार में कोसी नदी पर 1200 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पुल गिरा।
दावेदारशिव, श्रीराम शर्मा, दी टेलीकास्ट न्यूज़ व अन्य
निष्कर्षयह घटना मार्च 2024 की है। जब बिहार में सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी के पुल का एक हिस्सा गिर गया था। इस मामले में मृतक मजदूर के परिजन को दस लाख तथा घायल मजदूरों के परिजन को एक-एक लाख रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की गयी थी।

Share