अन्य

भारत घूमने आई अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना 11 साल पुरानी है

सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी न्यूज़ चैनल की खबर का वीडियो वायरल है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। हालांकि हमारी पड़ताल में यह घटना 11 साल पुरानी निकली।

वाजिद खान ने एक्स पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया!’

दी सेवियर नाम के हैंडल ने लिखा, ‘भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया!’

वाहिद शाह ने लिखा, ‘भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया! मोदीजी के शासन में विदेशी भी सुरक्षित नहीं हैं।’

वहीं खालसा विज़न और शाह फैजल अफरीदी ने भी यही दावा किया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में दो साधुओं की हत्या का दावा गलत है

फैक्ट चेक

दावे की जांच के लिए हमने मामले से जुड़े कीवर्ड का उपयोग करके गूगल सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें 4 जुलाई 2013 को CBC न्यूज़ नाम की एक अमेरिकी न्यूज़ के युटुब चैनल पर अपलोड़ मिला।

पड़ताल में आगे हमें मामले से सम्बंधित दैनिक भास्कार की रिपोर्ट भी मिली। जिसके मुताबिक अमेरिकी महिला कुल्लू-मनाली घूमने आई थी। एक ट्रक ड्राइवर और उसके दो साथियों ने लिफ्ट देने के बहाने अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका सामान लूट कर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया जिसके बाद कोर्ट ने गैंगरेप के मामले के तीनों दोषियों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई। 

दावा भारत घूमने आई एक अमेरिकी पर्यटक के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।
दावेदार वाजिद खान, दी सेवियर, वाहिद खान व अन्य
निष्कर्ष यह घटना 11 साल पुरानी है। जिसे हाल का बताकर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है।
Share
Tags: Fact Check Fake News Misleading अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म फैक्ट चेक फैक्ट चैक

This website uses cookies.