Home धर्म जामिया में कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक हिंदू नहीं है
धर्म

जामिया में कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक हिंदू नहीं है

Share
Share

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में लड़की एक लड़के पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का है। जहाँ एक हिंदू युवक ने एक कश्मीरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। हालांकि पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

आकिब खान नाम के एक्स हैंडल ने वीडियो को शेयर लार लिखा, ‘एक हिन्दू बलात्कारी ने एक कश्मीरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की।’

यह भी पढ़ें: लश्कर ए तैयबा के सदस्य संदीप शर्मा उर्फ़ आदिल के पकड़े जाने की खबर 8 साल पुरानी है

फैक्ट चेक

दावे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो के अलग-अलग कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यह वीडियो हमें fem.social नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट मिला। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि 27 अप्रैल, 2025 को दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के गेट 8 के बाहर रात करीब 9:30 बजे 22 वर्षीय कश्मीरी छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। आबिद नामक एक मेस कर्मचारी ने छात्रा के सीने पर मुक्का मारा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Source: Instagram

पड़ताल में हमें Free Press Journal और इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कैंटीन में काम करने वाले एक कर्मचारी को कश्मीरी छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 27 अप्रैल की रात 9.30 बजे के करीब हुई, जब कश्मीरी छात्रा विश्वविद्यालय के मेन गेट की तरफ बाहर आ रही थी। इस दौरान कैंटीन में काम करने वाले कुक आबिद ने उस छात्रा के साथ छेड़खानी की। घटना के विरोध में अन्य छात्रों ने कुक की पिटाई भी की। इसके बाद कश्मीरी छात्रा ने लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया।

दावा एक हिन्दू बलात्कारी ने एक कश्मीरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की।
दावेदार आकिब खान
निष्कर्ष जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कारने वाला युवक हिंदू नहीं है। आरोपी का नाम आबिद है।

Share